1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Gujarat Board class 12th Answer Key: 12वीं साइंस स्ट्रीम की आंसर-की जारी, यहां जानें कैसे करें चेक

Gujarat Board class 12th Answer Key: 12वीं साइंस स्ट्रीम की आंसर-की जारी, यहां जानें कैसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2023 02:46 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 02:46 pm IST

GSEB 12th Science Answer Keys 2023: गुजरात स्कूल एजुकेशन बोर्ड (जीएसईबी) यानी गुजरात बोर्ड की तरफ से क्लास 12 साइंस स्ट्रीम के लिए आंसर-की जारी कर दी है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

GSEB 12th Science Answer Keys 2023: गुजरात स्कूल एजुकेशन बोर्ड (जीएसईबी) यानी गुजरात बोर्ड की तरफ से क्लास 12 साइंस स्ट्रीम के लिए आंसर-की जारी कर दी है। GSEB ने कक्षा 12 की आंसर-को आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जारी की गई है। बोर्ड ने मैथ्स, केमिस्ट्री, फिजिकल साइंस और लाइफ साइंस के पेपर के लिए GSEB 12वीं क्लास के साइंस की आंसर-की जारी की है। 

कब तक कर सकते हैं चैलेंज

गुजरात बोर्ड द्वारा जारी गई आंसर-की के किसी प्रश्न-उत्तर पर जिन कैंडिडेट्स को आपत्ति है, वे ऑब्जेक्शन विंडो के जरिए आपत्ति कर सकते हैं। गुजरात बोर्ड द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक कैंडिडेट्स GSEB 12वीं आंसर-की के खिलाफ 15 अप्रैल (शाम 6 बजे) तक ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं। छात्रों को अपनी आपत्तियों के समर्थन में उचित अभ्यावेदन के साथ प्रत्येक आपत्ति को एक अलग रूप में gsebsciencekey@gmail.com पर भेजना होगा। 

ये है आपत्ति शुल्क
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैंडिडेट्स को प्रति प्रश्न ऑब्जेक्शन के लिए 500 रुपये  आपत्ति शुल्क देना पड़ेगा। कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि भुगतान किए गए चालान की एक प्रति प्रस्तुति के साथ ई-मेल के माध्यम से भेजी जानी आवश्यक है। यदि विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत की गई आपत्ति सही पाई जाती है तो उस प्रश्न के लिए भुगतान किया गया शुल्क उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा। 

ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट - gsebeservice.com पर जाएं।
  • होमपेज पर 'न्यूज हाइलाइट्स' सेक्शन में जाएं।
  • अब, एचएससी विज्ञान मार्च-2023 अंतरिम उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और अनुमानित स्कोर की गणना करने के लिए अपनी प्रतिक्रियाओं को सत्यापित करें।
  • यदि आवश्यक हो तो आपत्ति उठाने के लिए आगे बढ़ें।

ये भी पढ़ें-  एक ऐसी जगह, जहां लड़की की जगह लड़के होते हैं विदा; जानें कहां की है परंपरा
SSC Recruitment 2023: एसएससी फेज XI के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, जल्द करें अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।