1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. गुजरात में कब खुलेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने सरकार के फैसले के बारे में दी जानकारी

गुजरात में कब खुलेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने सरकार के फैसले के बारे में दी जानकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 19, 2020 02:56 pm IST,  Updated : Oct 19, 2020 02:56 pm IST

गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेन्द्र सिंह चूड़ासमा ने सोमवार को कहा कि उनका विभाग राज्य में स्कूल खोलने को लेकर कोई अंतिम फैसला लेने से पहले सभी की राय लेगा।

schools- India TV Hindi
schools Image Source : ANI

अहमदाबाद। गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेन्द्र सिंह चूड़ासमा ने सोमवार को कहा कि उनका विभाग राज्य में स्कूल खोलने को लेकर कोई अंतिम फैसला लेने से पहले सभी की राय लेगा। चूड़ासमा ने गांधीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए संकेत दिया कि स्कूलों को और अधिक समय तक बंद नहीं रखा जा सकता। कोविड-19 महामारी फैलने के बाद से स्कूल और कॉलेज बंद हैं। कई शिक्षण संस्थान अकादमिक सत्र को जारी रखते हुए ऑनलाइन कक्षाएं और परीक्षाएं ले रहे हैं। 

चूड़ासमा ने कहा, ''कोरोना वायरस के चलते स्कूल बंद हुए छह महीने हो गए हैं। कभी न कभी तो हमें स्कूल खोलने होंगे। लेकिन राज्य सरकार अपनी मर्जी से यह महत्वपूर्ण फैसला नहीं लेगी।'' मंत्री ने कहा कि स्कूल खोलने को लेकर सबसे महत्वपूर्ण राय स्वास्थ्य मंत्रालय की होगी। 

उन्होंने कहा, ''आने वाले दिनों में हम परिजनों, छात्रों, स्कूल मालिकों, शिक्षकों और प्रमुख शिक्षाविदों की राय लेंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की राय महत्वपूर्ण होगी।'' मंत्री ने कहा कि वह स्कूल खोलने को लेकर अंतिम फैसला लेने से पहले मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और पूरे मंत्रिमंडल के साथ चर्चा करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।