1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. क्या आपने भी किया है बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अप्लाई तो कर लें चेक, 33 हजार से ज्यादा फॉर्म रिजेक्ट

क्या आपने भी किया है बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अप्लाई तो कर लें चेक, 33 हजार से ज्यादा फॉर्म रिजेक्ट

 Published : Jun 07, 2025 01:20 pm IST,  Updated : Jun 07, 2025 01:30 pm IST

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले हजारों उम्मदीवारों के फॉर्म रिजेक्ट किए गए हैं। इस संबंध में आधिकारिक नोटिस के साथ लिस्ट जारी की गई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आपने भी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए ही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कई उम्मीदवारों के फॉर्म को केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) ने रिजेक्ट कर दिया है। केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल ने 33,042 फॉर्म को रिजेक्ट (CSBC Advt. No 01/2025) कर दिया है। इस संबंध में बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं।

जारी किए गए नोटिस के अनुसार, 33,042 फॉर्म रिजेक्ट किए गए हैं। इस संबंध में लिस्ट भी जारी की गई है, जिसमें उम्मीदवार का नाम और फॉर्म को क्यों रिजेक्ट किया गया है, इसका कारण बताया गया है। कितने फॉर्म किस कारण रिजेक्ट किए गए, इस संबंध में विवरण को उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से समझ सकते हैं।

ग्रुप  पर्टिकुलर नंबर ऑफ एप्लीकेशन
पंजीकृत लेकिन आवेदन पत्र जमा नहीं किया गया 10,947
बी आवेदक द्वारा रद्द किए गए आवेदन पत्र 20,940
सी लिंग विसंगतियों, फोटो/साइन विसंगतियों, एक से अधिक आवेदनों के कारण अस्वीकृत 1,155
  टोटल 33,042

कैसे करें चेक 

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार लिस्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो में नोटिस और लिस्ट खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार चेक करें और चाहें तो डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें। 

चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए 19 हजार से अधिक पदों को भरा जाना है। इस भर्ती में लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसमें सेलेक्ट होने के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी। इस परीक्षा में सफलता गड़ने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल मेरिट सिर्फ फिजिकल टेस्ट के अंकों के आधार पर बनेगी।

ये भी पढ़ें- खान सर की कोचिंग में अचानक पहुंचे बिहार के गवर्नर, जानें फिर क्या हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।