अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए एक खबर है। हिमाचल प्रदेश में निकली होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने इसके लिए किसी कारणवश अभी तक अप्लाई नहीं कर पाया है, वे सभी इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से या डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन करने की लास्ट डेट
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार अब 7 अप्रैल 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। दूसरी तरह से कहें को आवेदन करने की लास्ट डेट को 7 अप्रैल तक के लिए एक्सटेंड किया गया है।
वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 700 पदों को भरा जाएगा। इनमें-
- सामान्य ड्यूटी (पुरुष): 358 पद
- सामान्य ड्यूटी (महिला): 167 पद
- बैंडमैन: 74 पद
- ड्राइवर: 76 पद
- तकनीकी ट्रेड्समैन: 25 पद
सेलेक्शन प्रोसेस?
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं। इसमें- शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर आते रहें।
ये भी पढ़ें-