Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Waqf Board: क्या वक्फ बोर्ड में भी निकलती है भर्ती, आखिर कैसे मिलती है इसमें नौकरी? जानें

Waqf Board: क्या वक्फ बोर्ड में भी निकलती है भर्ती, आखिर कैसे मिलती है इसमें नौकरी? जानें

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607 Published : Apr 02, 2025 05:07 pm IST, Updated : Apr 02, 2025 05:58 pm IST

लोकसभा में आज वक्फ संशोधन बिल को पेश कर दिया गया है। आइए ऐसे में इस खबर के जरिए जानते हैं वक्फ बोर्ड में कैसे नौकरी मिल सकती है।

वक्फ बोर्ड जॉब्स- India TV Hindi
वक्फ बोर्ड जॉब्स

Waqf Board: आज लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश कर दिया गया है, जिसपर जोरदार चर्चा जारी है। इस बिल को संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने पेश किया। बीते काफी दिनों से इस बिल को लेकर सियासत भी गर्माई हुई है। विपक्ष इस बिल का पुरजोर विरोध कर रहा है। ऐसे में आज हम आपको इस खबर के जरिए बताते हैं कि वक्फ बोर्ड में नौकरी कैसे मिलती है और इसका प्रोसेस क्या है। तो चलिए जानते हैं। 

वक्फ बोर्ड में विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकलती है। इसमें कनिष्ठ क्लर्क, लीगल एडवाइजर, एकाउंट्स सहायक समेत प्रशासनिक समेत कई और पद शामिल होते हैं। वक्फ बोर्ड भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करता है, जिसमें रिक्रूटमेंट की सारी जानकारी मौजूद होती है।

एलिजिबिलिटी 

अगर हम एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो बता दें कि वह पदानुसार होती है। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता होती है, जैसे- किसी पद के लिए 12वीं, किसी के लिए ग्रेजुएशन, किसी के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन आदि। नोटिफिकेशन में ये सारी डिटेल्स होती हैं, साथ ही उसमें आयु सीमा का विवरण भी होता है, जो लगभग हर भर्ती के लिए अलग-अलग हो सकता है। 

सिलेक्शन प्रोसेस

हर भर्ती अभियान का अपना एक अलग सेलेक्शन प्रोसेस होता है। जैसे- किसी में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार यानी इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरण होते हैं। वहीं, किसी में मेरिट और इंटरव्यू बेसिस पर। 

आवेदन करने के लिए क्या प्रोसेस? 

आवेदन के लिए उम्मीवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद वहां मौजूद (करियर सेक्शन में) संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र भरकर सबमिट करना होगा। अगर आवेदन पत्र को ऑफलाइन भरने के लिए कहा गया हो, तो उम्मीदवारों को बताए गए पते पर फॉर्म को अटैच करके भेजना होगा। 

जानकारी के लिए बता दें कि हमारे देश भारत में रेलवे और रक्षा मंत्रालय के बाद सबसे अधिक जमीन अगर किसी के पास है तो वक्फ बोर्ड के पास है।

ये भी पढ़ें- UP का कौन सा शहर 'चाकुओं का शहर' के नाम से भी जाना जाता है?

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement