1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP Police कांस्टेबल भर्ती: फिजिकल टेस्ट में पुरुषों और महिलाओं के लिए कितने किलोमीटर की दौड़ होगी? जानें कंप्लीट डिटेल

UP Police कांस्टेबल भर्ती: फिजिकल टेस्ट में पुरुषों और महिलाओं के लिए कितने किलोमीटर की दौड़ होगी? जानें कंप्लीट डिटेल

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Sep 15, 2024 02:24 pm IST,  Updated : Sep 15, 2024 02:25 pm IST

जो कैंडिडेट्स UP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पास होंगे वे सभी इसके अगले चरण में शामिल होंगे। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पुरुषों और महिलाओं के लिए कितने किलोमीटर की दौड़ होगी? आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।

UP Police कांस्टेबल भर्ती में कितने किलोमीटर की दौड़ होगी- India TV Hindi
UP Police कांस्टेबल भर्ती में कितने किलोमीटर की दौड़ होगी Image Source : FILE

UP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की को जारी किया जा चुका है। इसके बाद अब उम्मीदवारों को अपने परिणाम का इंतजार है। जो कैंडिडेट्स इस लिखित परीक्षा में पास होंगे वे सभी अगले चरण के लिए एलिजिबल होंगे। तो ऐसे में कैंडिडेट्स के मन में फिजिकल टेस्ट में होने वाली दौड़ को लेकर प्रश्न होगा ही कि  UP Police कांस्टेबल भर्ती में पुरुषों और महिलाओं के लिए कितने किलोमीटर की दौड़ होगी? तो चलिए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।   

कितने किलोमीटर की दौड़, कितना मिलता समय?

जानकारी दे दें कि UP Police कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट में पुरूष उम्मीदवारों को 4800 मीटर या 4.8 किमी की दौड़ लगाना होती है, इसे पूरा करने के लिए 25 मिनट का समय होता है। 

वहीं, महिला कैंडिडेट्स को 2.4 किमी(2400 मीटर) की दौड़ लगानी होती है, जिसे उन्हें 25 मिनट में पूरी करनी होती है।

आंसर-की खिलाफ कब तक कर सकते हैं आब्जेक्शन 

जो कैंडिडेट्स यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी आंसर-की को चेक कर सकते हैं, सभी पांचों दिनों की आंसर-की जारी की जा चुकी हैं। जिन उम्मीदवारों को आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठानी है वे ऐसा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। आप नीचे आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने की लास्ट तिथि के विवरण को देख सकते हैं। 

23 अगस्त की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स 15 सितंबर 2024 तक (रात 12.00 बजे तक) आपत्ति उठा सकते हैं। ऐसे ही 24 अगस्त के दिन एग्जाम में बैठे उम्मीदवार 16  सितंबर 2024 तक (रात 12.00 बजे तक), 25 अगस्त के दिन एग्जाम में शामिल हुए कैंडिडेट्स 17  सितंबर 2024 तक (रात 12.00 बजे तक), 30 अग्सत के दिन परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी 18 सितंबर 2024 तक (रात 12.00 बजे तक), 31 अगस्त के दिन एग्जाम में शामिल हुए कैंडिडेट्स 19  सितंबर 2024 तक (रात 12.00 बजे तक) ऑब्जेक्शन कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- UP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कैसे होगी मार्किंग? समझें यहां पूरी अंकन योजना

UP Police कांस्टेबल भर्ती: फिजिकल टेस्ट में क्या क्या होगा? जानें यहां हर एक डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।