1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main 2026: जेईई मेन में कितने नंबर लाने पर अच्छा कॉलेज मिल सकता है? जान लें

JEE Main 2026: जेईई मेन में कितने नंबर लाने पर अच्छा कॉलेज मिल सकता है? जान लें

 Published : Feb 06, 2026 04:47 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 04:47 pm IST

जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा का परिणाम NTA की ओर से जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि कितने अंक स्कोर करने पर अच्छा कॉलेज मिल सकता है।

सांकेति फोटो- India TV Hindi
सांकेति फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आप जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा में शामिल हुए हैं या अगले सेशन के लिए तैयारी कर रहे हैं, दोनों ही कंडीशन में ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। जेईई मेन में कितने नंबर पर अच्छा कॉलेज मिल सकता है? ये एक ऐसा कॉमन सा सवाल है जो लगभग हर उस स्टूडेंट के मन में होगा जो इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपने करियर को आगे ले जाने का इच्छुक है। 

सबसे पहले आपको बता दें कि जो छात्र IIT में दाखिला लेने की इच्छा रखते हैं उन्हें जेईई मेन क्वालिफाई करने के बाद जेईई एडवांस्ड में भी भाग लेना होगा। वहीं, जेईई मेन में कितने अंक पर अच्छा कॉलेज मिल सकता है, आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।

जेईई मेन में कितने अंक लाने पर अच्छा कॉलेज मिल सकता है?

बता दें कि हर साल कटऑफ बदलती रहती है। उम्मीदवारों को 230-270+ अंक स्कोर करने पर उम्मीदवारों को अच्छा कॉलेज मिल सकता है। बहुत से स्टूडेंट्स के लिए बढ़िया कॉलेज NIT आदि होते हैं। हालांकि, IIT में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड क्वालिफाई करना होगा। 

जेईई मेन 2026 सेशन 1: संभावित कटऑफ

  • जनरल (UR): 92-95
  • ओबीसी-एनसीएस: 79-82
  • EWS: 80-82
  • एससी: 64-66
  • एसटी: 45-48

जेईई मेन 2026 सेशन 1 परिणाम?

जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है और इसकी आंसर-की भी जारी की जा चुकी है। आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने हेतु ऑब्जेक्शन विंडो 6 फरवरी 2026 को बंद हो जाएगी। वहीं, इसका परिणाम 12 फरवरी तक घोषित होने की संभावना है।

जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन 

जेईई मेन 2026 अप्रैल सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन चल रहे हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। इस सेशन की परीक्षा का आयोजन अप्रैल में होना निर्धारित है।

ये भी पढ़ें- 

CTET की परीक्षा कल से, एग्जाम हॉल में क्या-क्या आइटम्स हैं बैन और कब खुलेंगे सेंटर के गेट? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।