1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कितनी बार दे सकते हैं नीट यूजी की परीक्षा, क्या है अटेंप्ट लिमिट? जान लें यहां

कितनी बार दे सकते हैं नीट यूजी की परीक्षा, क्या है अटेंप्ट लिमिट? जान लें यहां

 Published : Mar 02, 2026 12:19 pm IST,  Updated : Mar 02, 2026 12:19 pm IST

नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन चल रहे हैं। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि उम्मीदवार कितनी बार नीट यूजी परीक्षा को अटेंप्ट कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आप अपने करियर को मेडिकल लाइन में आगे ले जाना चाहते हैं और इस साल के नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है, जिसे जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। आवेदन करने की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर दें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उम्मीदवार नीट यूजी परीक्षा को कितनी बार दे सकते हैं? या यूं कहें कि नीट यूजी परीक्षा के लिए अटेंप्ट लिमिट क्या है? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे अवगत होंगे।

कितनी बार दे सकते हैं नीट यूजी परीक्षा?

नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे अधिकतर उम्मीदवारों के मन में ये सवाल होगा ही, कि नीट परीक्षा को कितनी बार दिया जा सकता है। तो बता दें कि नीट यूजी परीक्षा के अटेंप्ट को लेकर अभी तक को कोई ऐसी संख्या निर्धारित नहीं है। उम्मीदवार कितनी भी बार नीट यूजी परीक्षा दे सकते हैं। हालांकि इस परीक्षा में बैठने हेतु न्यूनतम आयु सीमा जरूर है। इस परक्षा में बैठने हेतु उम्मीदवारों का मिनिमम 17 वर्ष का होना जरूरी है। वहीं, इसके लिए अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

नीट यूजी 2026 हेतु आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।