अगर आप बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी बीएसएफ में निकली कांस्टेबल ट्रेड्समेन भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। BSF में कांस्टेबल ट्रेड्समेन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं। लेकिन क्या आप इस भर्ती के लिए आवेदन करने की शैक्षिक योग्यता को जानते हैं? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस सवाल के जवाब को जानेंगे।
आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (मैट्रिकुलेशन) पास होना आवश्यक है। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई/एनसीवीटी सर्टिफिकेट होना चाहिए (यदि लागू हो)।
कैसे करें अप्लाई?
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने फॉर्म को भर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पंजीकृत करें।
- पंजीकरण प्रोसेस पूरा होना के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सबमिट करें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन करने का आखिरी तारीख क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 23 अगस्त 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं, जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा से पहले आवेदन कर दें।
सैलरी डिटेल
इस भर्ती में चयननित होने पर उम्मीदवारों को 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये तक सैलरी मिलेगी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार अपनी निगाह को आधिकारिक वेसाइट पर बनाए रखें।