1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RPSC RAS आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने के लिए कितना देना होगा शुल्क? जानें लास्ट डेट

RPSC RAS आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने के लिए कितना देना होगा शुल्क? जानें लास्ट डेट

 Published : Feb 03, 2025 06:30 pm IST,  Updated : Feb 03, 2025 06:38 pm IST

RPSC RAS ​​Preliminary Exam Answer Key: आरपीएससी आरएसी प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की को जारी कर दिया गया है। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि RPSC RAS प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए कितना शुल्क देना होगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

RPSC RAS ​​Preliminary Exam Answer Key: अगर आपने भी RPSC RAS प्रारंभिक परीक्षा दी थी तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की तरफ से राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की को जारी किया जा चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से RPSC RAS ​​प्रारंभिक परीक्षा उत्तर कुंजी को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

आरपीएससी ने घोषणा की है कि उम्मीदवार 3 फरवरी से 5 फरवरी (सुबह 12 बजे तक) के बीच आरएएस प्रारंभिक परीक्षा उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति कर सकते है। आपत्तियां दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को SSO पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) पर लॉग इन करना होगा। ऑब्जेक्शन के लिए उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क देना होगा।

कैसे करें चेक व डाउनलोड

नीचे बताए गए चरणों के माध्यम से उम्मीदवार आंसर-की को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में आंसर-की खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार इसे चेक करें और डाउनलोड करें। 

आंसर-की के लिए डायरेक्ट लिंक

बता दें कि आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक एक ही पाली में हुई थी। राजस्थान लोक सेवा आयोग उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो बंद होने के तुरंत बाद आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करेगा। RPSC परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आरपीएससी आरएएस उत्तर कुंजी चुनौती के बारे में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को rpsc.rajasthan.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- फिल्म और मूवी में क्या है अंतर? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।