अगर आप बिहार में निकली ग्राम कचहरी सचिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। सबसे पहले आपको बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार ने अभी तक इस भर्ती के लिए अप्लाई नहीं किया है तो वे सभी जल्द से जल्द आवेदन कर दें, क्यों कि इसके लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ps.bihar.gov.in पर जाना होगा। जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1583 पदों को भरा जाएगा। बता दें कि इस भर्ती को संविदा के आधार पर किया जाएगा। अब सावाल आता है कि इसमें सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी? तो चलिए इस खबर के जरिए हम इस सवाल के जवाब को जानते हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी?
नोटिफिकेशन से मिले विवरण के अनुसार, इस भर्ती में सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 6000 रुपये(संविदा के बेस पर नियोजन के लिए तय प्रतिमाह मानदेय) प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन पत्र को पूरा भरने के बाद उम्मीदवार उसे चेक करें और फिर सबमिट कर दें।
- इतना करने के बाद उम्मीदवार आखिरी में एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
क्या है आवेदन करने की योग्यता?
- इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- अनरिजर्व्ड पुरुष उम्मीदवारों की अधकितम आयु 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों की 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग(पुरुष व महिला) के कैंडिडेट्स की आधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। एससी, एसटी (पुरुष व महिला) वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पीजी मेडिकल एडमिशन के लिए डोमिसाइल बेस्ड आरक्षण खारिज