1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NTPC में निकली डिप्टी मैनेजर भर्ती में सिलेक्ट होने पर कितना मिलेगा वेतन? जानें

NTPC में निकली डिप्टी मैनेजर भर्ती में सिलेक्ट होने पर कितना मिलेगा वेतन? जानें

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Sep 24, 2024 11:08 am IST,  Updated : Sep 24, 2024 11:30 am IST

NTPC डिप्टी मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। क्या आप जानते हैं इस भर्ती में सिलेक्शन होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? चलिए इस खबर के जरिए इस जानकारी से अवगत होते हैं।

NTPC में निकली डिप्टी मैनेजर भर्ती में सिलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी- India TV Hindi
NTPC में निकली डिप्टी मैनेजर भर्ती में सिलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी Image Source : FILE

अगर आप भी NTPC में निकली डिप्टी मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। NTPC में डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अब सवाल आता है कि इन पदों के लिए सिलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? अगर आप नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं आज इस खबर के जरिए हम इस जानकारी से अवगत होंगे। 

कितनी मिलेगी सैलरी? 

नोटिफिकेशन से मिले विवरण के अनुसार इन पदों का पे स्केल 70000 रुपये से लेकर 200000 रुपये तक है। 

कितनी है वैकेंसी?

इस भर्ती अभियान से संगठन में 250 पद भरे जाएंगे। इनमें- 

  • इलेक्ट्रिकल इरेक्शन के लिए 45 पद
  • मैकेनिकल इरेक्शन के लिए 95 पद
  • सी एंड आई के लिए 35 पद
  • सिविल कंस्ट्रक्शंस के लिए 75 पद

क्या है पात्रता मानदंड 

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटरिया को आप सभी नीचे पढ़ सकते हैं। 

शैक्षिक योग्यता 

  • इलेक्ट्रिकल इरेक्शन: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.ई/बी.टेक डिग्री।
  • मैकेनिकल इरेक्शन: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 60% अंकों के साथ मैकेनिकल/प्रोडक्शन में बी.ई/बी.टेक डिग्री।
  • सी एंड आई इरेक्शन: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स/कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/इंस्ट्रूमेंटेशन में बी.ई/बी.टेक डिग्री।
  • सिविल कंस्ट्रक्शन: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 60% अंकों के साथ सिविल/कंस्ट्रक्शन में बी.ई/बी.टेक डिग्री।

एज लिमिट 

  • सभी पदों के लिए आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष है।  

क्या है चयन प्रक्रिया?

चयन प्रक्रिया में योग्यता या योग्यता के बाद के वर्षों के अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग/स्क्रीनिंग, लिखित/कंप्यूटर-आधारित परीक्षण, व्यक्तिगत साक्षात्कार आदि शामिल हो सकते हैं।

क्या है आवेदन शुल्क?

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड- नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड या ऑफलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Hotel और Motel में क्या अंतर होता है?

RRB NTPC UG भर्ती में किस पद पर कितनी वेतन मिलेगा? यहां समझें पूरा सैलरी स्ट्रक्चर
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।