1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. जम्मू कश्मीर पुलिस में कैसे होता है कांस्टेबल पद पर सिलेक्शन? जानें पूरा प्रोसेस; एडमिट कार्ड जारी

जम्मू कश्मीर पुलिस में कैसे होता है कांस्टेबल पद पर सिलेक्शन? जानें पूरा प्रोसेस; एडमिट कार्ड जारी

 Published : Nov 26, 2024 12:45 pm IST,  Updated : Nov 26, 2024 12:47 pm IST

जम्मू कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए इस भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में जानते हैं।

जम्मू कश्मीर पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी - India TV Hindi
जम्मू कश्मीर पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी Image Source : PTI(FILE)

अगर आपने जम्मू कश्मीर पुलिस में निकली कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि भर्ती परीक्षा 1, 8 और 22 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।

अब सवाल आता है कि इस भर्ती में सिलेक्शन कैसे होगा या इसका सिलेक्शन प्रोसेस क्या है। तो चलिए इस खबर के जरिए इस जानकारी से अवगत होते हैं। 

सिलेक्शन प्रोसेस

कांस्टेबल पदों के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण शामिल है। लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जो प्रत्येक श्रेणी में भरी जाने वाली कुल रिक्तियों की संख्या का छह गुना होगा।

निगेटिव मार्किंग 

लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, प्रश्न केवल अंग्रेजी में ही पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों के एक-चौथाई के बराबर नकारात्मक अंकन होगा

एडमिट कार्ड को कैसे करें चेक व डाउनलोड 

नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
  • इसेक बाद होम पेज पर, ‘डाउनलोड एडमिट कार्ड’ शीर्षक वाले टैब पर क्लिक करें
  • इसके बाद लॉग इन पेज पर अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद जेकेएसएसबी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • आखिरी में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

Direct Link 

बता दें कि जम्मू कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 अगस्त से 7 सितंबर, 2024 तक चली थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, जेकेएसएसबी का लक्ष्य संगठन में 4002 पदों को भरना है।

ये भी पढ़ें- Train की पटरियों में क्यों नहीं लगती जंग?

कितने पढ़े लिखे हैं भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।