1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी में होमगार्ड कैसे बनते हैं? जानें इसका क्या है सेलेक्शन प्रोसेस

यूपी में होमगार्ड कैसे बनते हैं? जानें इसका क्या है सेलेक्शन प्रोसेस

 Published : Dec 10, 2025 05:25 pm IST,  Updated : Dec 10, 2025 05:25 pm IST

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में आइए इस खबर के जरिए इसके सेलेक्शन प्रोसेस के बार में जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

अगर आप उत्तर प्रदेश में एक होमगार्ड बनने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में होमगार्ड पदों पर भर्ती निकली हुई है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर 2025 है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस तिथि तक या इससे पहले आवेदन कर दें। लेकिन क्या आप इसका सेलेक्शन प्रोसेस जानते हैं? अगर आप इससे भिज्ञ नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण से अवगत होंगे।

क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?

इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में कई चरण शामिल हैं। इसमें लिखित परीक्षा (OMR), शारीरिक मानक परीक्षण(PST), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। जानकारी दे दें कि लिखित परीक्षा में 25 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार एनरोलमेंट के पात्र नहीं होंगे। लिखित परीक्षा ओएमआर फॉर्मेट में कराई जाएगी। 

कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले पंजीकृत करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

क्या है आवेदन करने की योग्यता? 

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए। 
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित के उम्मीदवारों को छूट प्रदान की गई है।
  • संबंधित सब्जेक्ट में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- 

बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर के पदों पर भर्ती, जान लें किस आयु तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।