1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UPSC IFS में कैसे होगा सिलेक्शन, क्या है प्रोसेस? इस तारीख को जारी होंगे मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड

UPSC IFS में कैसे होगा सिलेक्शन, क्या है प्रोसेस? इस तारीख को जारी होंगे मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड

 Published : Nov 12, 2024 08:46 am IST,  Updated : Nov 12, 2024 08:46 am IST

UPSC IFS मेन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इधर ध्यान दें। संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से 14 नवंबर को UPSC IFS मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड को जारी कर दिया जाएगा। आइए इस खबर के जरिए इस भर्ती की चयन प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप यूपीएससी आईएफएस मेन परीक्षा में शामिल होंगे तो ये खबर आपके लिए ही है। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी, गुरुवार 14 नवंबर को UPSC IFS मेन परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। इस संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है। 

अब सवाल आता है कि इस भर्ती में सिलेक्शन कैसे होगा या इसका सिलेक्शन प्रोसेस क्या है? तो आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं।  

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस? 

भारतीय वन सेवा (आईएफएस) की चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं:

ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर

  • दो पेपर: सामान्य अध्ययन पेपर I और सामान्य अध्ययन पेपर II
  • प्रारंभिक परीक्षा एक अर्हता परीक्षा है।

मेन परीक्षा

  • लिखित परीक्षा
  • नौ पेपर: सामान्य अंग्रेजी, सामान्य अध्ययन, और वानिकी, कृषि, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान आदि से संबंधित विषय-विशिष्ट पेपर।

इंटरव्यू

  • व्यक्तित्व परीक्षण(Personality Test)
  • सेवा के लिए उम्मीदवार की उपयुक्तता का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों के एक बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाता है।

तीनों चरणों में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को अंततः भारतीय वन सेवा के लिए चुना जाता है।

कैसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड 

नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद'यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड 2024' के लिंक पर जाएं
  • फिर यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें
  • इसके बाद यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • आखिरी में इसे चेक करें और डाउनलोड कर एक प्रिंट आउट ले लें। 

ये भी पढ़ें- 

उत्तराखंड में एक लेक्चरर की सैलरी कितनी होती है? इतने पदों पर होनी है भर्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।