1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SAIL में निकली मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई

SAIL में निकली मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई

 Published : Jul 09, 2024 07:35 am IST,  Updated : Jul 09, 2024 10:29 am IST

SAIL में निकली मैनेजमेंट भर्ती के लिए अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवारों को इसके सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में पता होना बेहद आवश्यक है। उम्मीदवार नीचे खबर में सिलेक्शन प्रोसेस, एलिजिबिलिटी आदि विवरण को पढ़ सकते हैं।

SAIL में निकली मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों भर्ती - India TV Hindi
SAIL में निकली मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों भर्ती Image Source : FILE

नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए ये खबर फायदमेंद साबित होगी। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, सेल ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवदेन प्रक्रिया आधिकारिक वेबासइट पर चल रही है। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार SAIL की आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे खबर में इन पदों के लिए सिलेक्शन प्रोसेस और एलिजिबिलिटी समेत अन्य विवरण को पढ़ सकते हैं। 

क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट

SAIL में निकले इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 25 जुलाई 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। 

कितने पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 249 पदों को भरा जाएगा। इनमें-

  • केमिकल: 10 पद
  • सिविल: 21 पद
  • कंप्यूटर: 9 पद
  • इलेक्ट्रिकल: 61 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स: 5 पद
  • इंस्ट्रूमेंटेशन: 11 पद
  • मैकेनिकल: 69 पद
  • धातुकर्म: 63 पद

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस 

SAIL गेट 2024 स्कोर के अनुसार आठ इंजीनियरिंग विषयों में मैनेजमेंट ट्रेनी(MT) की भर्ती करेगा। जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें सेल की वेबसाइट के करियर पेज/ईमेल/फोन नंबर के माध्यम से ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए उपस्थित होने की सूचना दी जाएगी। अंतिम चयन के लिए, गेट 2024, जीडी और इंटरव्यू के अंकों/अंकों को 75:10:15 के वेटेज के साथ मिलाकर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

क्या है एलिजिबिलिटी 

  • जिन उम्मीदवारों के पास केमिकल, सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिकल, मेटलर्जी के 8 इंजीनियरिंग विषयों में से किसी में 65% अंकों के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री है, वे आवेदन के पात्र हैं।
  • उम्मीदवार की आयु सीमा 25 जुलाई 2024 तक 28 वर्ष होनी चाहिए, यानी 25.07.1996 से पहले पैदा नहीं हुआ हो।
  • SAIL में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने GATE 2024 पंजीकरण नंबर की आवश्यकता होगी। 

अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार SAIL की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- एक SDM को हर महीना कितनी सैलरी मिलती है?

ITBP में एक हेड कांस्टेबल को कितनी मिलती है सैलरी, कैसे होता है सिलेक्शन? जानें
'बाबा ने कहा था जो बाबा की भक्ति नहीं करेगा उसके साथ...,' सेवादार और उसके दोस्त का ऑडियो Viral
 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।