1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CISF कांस्टेबल भर्ती में कैसे होगा सेलेक्शन? 1100 से अधिक है वैकेंसी, जानें यहां पूरी चयन प्रक्रिया

CISF कांस्टेबल भर्ती में कैसे होगा सेलेक्शन? 1100 से अधिक है वैकेंसी, जानें यहां पूरी चयन प्रक्रिया

 Published : Apr 05, 2025 05:19 pm IST,  Updated : Apr 05, 2025 05:21 pm IST

CISF कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मदीवारों के लिए एक खबर है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसका सेलेक्शन प्रोसेस क्या है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

CISF Constable Recruitment: अगर आपने भी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ में निकली कांस्टेबल भर्ती के लिए अप्लाई किया है तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। इस भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को बंद किया जा चुका है। इस भर्ती अभियान के जरिए 1 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती का सेलेक्शन प्रोसेस क्या है? आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के जवाब को जानते हैं।  

CISF Constable Recruitment: क्या है सेलेक्शन प्रोसेस? 

इस भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के लिए तीन चरण होंगे। इसमें- 

  • पीईटी/पीएसटी, डॉक्यूमेंटेशन और ट्रेड टेस्ट
  • ओएमआर आधारित/सीबीटी मोड लिखित परीक्षा जो द्विभाषी होगी यानी हिंदी और अंग्रेजी।
  • विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई)
  • संबंधित विषय में और डिटेल्ड जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। 

CISF Constable Recruitment: कितने पदों पर होगी भर्ती? 

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 1161 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

CISF Constable Recruitment: आयु सीमा?

उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 अगस्त, 2025 तक 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों का जन्म 02/08/2002 से पहले और 01/08/2007 के बाद नहीं होना चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं। 

CISF Constable Recruitment: कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती मे सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 3 के तहत सैलरी मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को 21700 रुपये - 69100 रुपये (प्रतिमाह) तक सैलरी मिलेगी। 

बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च 2025 से शुरू हुई थी जो 3 अप्रैल 2025 तक चली थी।

ये भी पढ़ें- 

भारत में नंबर 1 इंजीनियरिंग कॉलेज कौन सा है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।