1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CISF हेड कांस्टेबल भर्ती में कैसे होगा सेलेक्शन, जानें यहां कंप्लीट प्रोसेस

CISF हेड कांस्टेबल भर्ती में कैसे होगा सेलेक्शन, जानें यहां कंप्लीट प्रोसेस

 Published : May 27, 2025 07:41 am IST,  Updated : May 27, 2025 07:41 am IST

CISF में हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के जरिए इसके सेलेक्शन प्रोसेस को जानते हैं।

सीआईएसएफ भर्ती- India TV Hindi
सीआईएसएफ भर्ती Image Source : FILE

अगर आप फोर्स में नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। CISF में हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती में सेलेक्शन कैसे होगा, दूसरी भाषा में कहें तो सेलेक्शन प्रोसेस क्या है? आइए इस खबर के माध्यम से इस प्रश्न के जवाब से अवगत होते हैं। 

सबसे पहले आपको बता दें इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 6 जून 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। 

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही खेल, खेल और एथलेटिक्स में राज्य / राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय का प्रतिनिधित्व करने का अनुभव होना चाहिए। 
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम एज 18 वर्ष होनी चाहिए और मेक्सिमम एज 23 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का जन्म 02/08/2002 से पहले और 01/08/2007 के बाद नहीं होना चाहिए।
  • संबंधित विषयों में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित दो चरण होंगे:

पहला चरण

  • परीक्षण परीक्षण
  • प्रवीणता परीक्षण
  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • डॉक्यूमेंटेशन

दूसरा चरण

  • चिकित्सा परीक्षण

कैसे करें अप्लाई 

उम्मीदवार नीचे बताए गए सरल चरणों के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।

ये भी पढ़ें- JAC 10th result 2025: आज आएगा झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।