1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. दिल्ली मेट्रो में निकली भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन? जान लें क्या है प्रोसेस

दिल्ली मेट्रो में निकली भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन? जान लें क्या है प्रोसेस

 Published : Oct 27, 2024 11:14 am IST,  Updated : Oct 27, 2024 11:14 am IST

अगर आप भी दिल्ली मेट्रो में निकली भर्ती के लिए अप्लाई करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इस खबर के जरिए हम दिल्ली मेट्रो में जनरल मैनेजर पदों पर निकली भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस जानेंगे।

दिल्ली मेट्रो में निकली भर्ती(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो में निकली भर्ती(सांकेतिक फोटो) Image Source : PTI (FILE)

दिल्ली मेट्रो में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) में जनरल मैनेजर (सिविल) के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।  इन पदों को अवशोषण/प्रतिनियुक्ति(डेप्यूटेशन) के आधार पर भरा जाएगा। 

क्या है आवेदन करने के लिए पात्रता 

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इसके लिए पात्रता को समझ सकते हैं। 

  • शैक्षणिक योग्यता: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
  • आवेदक को भारतीय रेलवे या अन्य सार्वजनिक उपक्रमों में सिविल इंजीनियरिंग के सिविल, निर्माण या रखरखाव विभाग में काम करने का अनुभव होना चाहिए। आवेदक को कम्प्यूटरीकृत वातावरण में काम करने का अनुभव होना चाहिए।

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस

प्रतिनियुक्ति के आधार पर भर्ती के लिए, व्यक्तिगत साक्षात्कार(Personal Interview) के आधार पर चयन किया जाएगा। अवशोषण के आधार पर, चयन प्रक्रिया में कार्यकारी/प्रौद्योगिकी श्रेणी में व्यक्तिगत साक्षात्कार और मेडिकल फिटनेस परीक्षा शामिल होगी। चिकित्सा परीक्षा का विवरण DMRC की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आवेदकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि DMRC को 13 नवंबर को या उससे पहले सभी प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ विधिवत भरा हुआ आवेदन प्राप्त हो। आवेदन स्पीड पोस्ट या ईमेल के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं। डीएमआरसी ने कहा कि अधूरे आवेदन या नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट नवंबर के तीसरे वीक में दिल्ली मेट्रो की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। साक्षात्कार का दौर नवंबर के चौथे सप्ताह के लिए संभावित रूप से निर्धारित किया गया है और यह ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-  BSF और CRPF में क्या होता है अंतर? 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।