1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. HPBOSE Date Sheet 2024: 10वीं और 12वीं की डेटशीट में फिर हुआ बदलाव, यहां जानें नया टाइमटेबल

HPBOSE Date Sheet 2024: 10वीं और 12वीं की डेटशीट में फिर हुआ बदलाव, यहां जानें नया टाइमटेबल

 Published : Feb 05, 2024 12:30 pm IST,  Updated : Feb 05, 2024 12:41 pm IST

HPBOSE date sheet 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2024 की तारीखों को फिर से संशोधित किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

HPBOSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट फिर हुई रिवाइज्ड- India TV Hindi
HPBOSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट फिर हुई रिवाइज्ड Image Source : FILE

HPBOSE date sheet 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इधर ध्यान दें। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2024 की तारीखों को फिर से संशोधित किया है। HPBOSE 10वीं परीक्षा 2024 अब 2 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जबकि हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च के बीच आयोजित होगी। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

नोटिस 

एक आधिकारिक नोटिस में लिखा है, 'छात्रों के हित में आंशिक संशोधन करते हुए यह अधिसूचित किया जाता है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के नियमित (नियमित) और राज्य मुक्त विद्यालय के अभ्यर्थियों की वार्षिक परीक्षा, कंपार्टमेंट/श्रेणी सुधार/अतिरिक्त विषय की परीक्षाएं ( शैक्षणिक सत्र 2023-24 का एसओएस) निम्नानुसार आयोजित किया जाएगा।''

रिवाइज्ड शेड्यूल

  • क्लास 10- 2 मार्च से लेकर 21 मार्च 2024 तक आयोजित होगी परीक्षा
  • क्लास 12- 1 मार्च से लेकर 28 मार्च 2024 तक आयोजित होगी परीक्षा

डायरेक्ट लिंक फॉर क्लास 10- https://www.hpbose.org/Admin/Upload/Dt.Sheet.X.01.02.2024.pdf

डायरेक्ट लिंक फॉर क्लास 12- https://www.hpbose.org/Admin/Upload/Dt.Sheet.XII.01.02.2024.pdf

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कितने मीटर की होती है दौड़, जानें 

क्या सूरजकुंड मेला छात्रों के लिए मुफ्त है? जानें 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।