अगर आपने NEET PG 2025 के लिए आवेदन किया है और उसमें सुधार करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। नीट पीजी के आवेदन में सुधार करने के लिए चल रही एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को आज आनी 26 मई को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारणवश अपने नीट पीजी आवेदन में सुधार नहीं किया है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऐसा कर दें। आवेदकों को आवेदन में परिवर्तन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। बता दें कि एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 24 मई 2025 को खोली गई थी।
बता दें कि एप्लीकेशन करेक्शन विंडो के माध्यम से उम्मीदवार अपनी फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान जैसे क्षेत्रों में सुधार कर सकते हैं। हालांकि, नाम, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर और परीक्षा शहर जैसे कुछ क्षेत्रो में करेक्शन नहीं कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा अपलोड की गई तस्वीरें निर्दिष्ट दिशा-निर्देशों के अनुरूप हों, ताकि किसी भी विसंगति से बचा जा सके।
इन क्षेत्रों में कर सकते हैं करेक्शन
- फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
- अंगूठे का निशान
इन क्षेत्रों में नहीं कर सकते करेक्शन
- नाम
- राष्ट्रीयता
- मोबाइल नंबर
- ईमेल पता
- परीक्षा शहर
कब है परीक्षा
बता दें कि नीट पीजी 2025 की परीक्षा का आयोजन 15 जून के लिए निर्धारित है। परीक्षा का आयोजन 15 जून को दो शिफ्ट में किया जाएगा। NEET PG 2025 सिटी स्लिप 2 जून को जारी की जाएगी और NEET PG एडमिट कार्ड 2025 11 जून को जारी किया जाएगा।