1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IBPS Clerk 2024 भर्ती की आगे बढ़ी आवेदन करने की लास्ट डेट, 6 हजार से ज्यादा पदों के लिए अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई

IBPS Clerk 2024 भर्ती की आगे बढ़ी आवेदन करने की लास्ट डेट, 6 हजार से ज्यादा पदों के लिए अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई

 Published : Jul 22, 2024 10:11 am IST,  Updated : Jul 22, 2024 10:11 am IST

IBPS Clerk 2024 recruitment: जो उम्मीदवार किसी कारणवश अभी तक आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए अप्लाई नहीं पाए हैं उन सभी के लिए खुशखबरी है। IBPS क्लर्क 2024 भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

IBPS Clerk 2024 भर्ती के लिए आगे बढ़ी आवेदन करने की लास्ट डेट- India TV Hindi
IBPS Clerk 2024 भर्ती के लिए आगे बढ़ी आवेदन करने की लास्ट डेट Image Source : FILE

IBPS Clerk 2024 recruitment: जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारणवश आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए अप्लाई कर पाया है उन सभी के लिए एक शानदार खबर है। बैंकिंग कार्मिक संस्थान (IBPS) ने IBPS क्लर्क 2024 भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अवधि बढ़ा दी है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर एक नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने चेक कर सकते हैं। 

कब तक कर  सकते हैं आवेदन 

जारी किए गए नोटिस के अनुसार इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 28 जुलाई तक IBPS क्लर्क 2024 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि IBPS क्लर्क 2024 प्रारंभिक परीक्षा 24, 25 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "1 जुलाई, 2024 की विस्तृत अधिसूचना में उल्लिखित अन्य सभी नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी। इस अधिसूचना पर यदि कोई शुद्धिपत्र होगा तो वह केवल अधिकृत आईबीपीएस वेबसाइट www.ibps.in पर ही जारी किया जाएगा।"

कैसे करें अप्लाई 

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं। 
  • इसके बाद अपने आप को रजिस्टर करें।
  • फिर IBPS क्लर्क भर्ती के लिए "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सहित आवश्यक विवरण भरें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब IBPS क्लर्क आवेदन पत्र जमा करें।
  • आखिरी में फॉर्म का एक प्रिंट आउट ले लें। 

क्या है चयन प्रक्रिया 

IBPS Clerk 2024 भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस में दो ऑनलाइन परीक्षाएं शामिल हैं- एक प्रारंभिक परीक्षा और एक मुख्य परीक्षा। मेन्स परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन और इंटर्व्यू प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद ही फाइनल सिलेक्शन होता है। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के एक SI की कितनी सैलरी होती है, कैसे बन सकते हैं? 

NEET UG मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, NTA ने दाखिल किया एक अतिरिक्त हलफनामा

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।