1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IBPS ने पीओ, एसओ समेत अन्य परीक्षाओं का जारी किया शेड्यूल, पढ़ें यहां डिटेल

IBPS ने पीओ, एसओ समेत अन्य परीक्षाओं का जारी किया शेड्यूल, पढ़ें यहां डिटेल

 Published : Jan 17, 2026 03:32 pm IST,  Updated : Jan 17, 2026 03:32 pm IST

IBPS ने पीओ, एसओ समेत अन्य परीक्षाओं (प्रीलिम्स और मुख्य) की तिथियां(संभावित) जारी कर दी हैं। उम्मीदवार नीचे खबर में संबंधित विवरण से अवगत हो सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर इस साल यानी 2026 के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी किए कैलेंडर में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट), स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO), और रीजनल रूरल बैंक (RRB) पदों सहित सभी प्रमुख IBPS बैंक परीक्षाओं के लिए टेंटेटिव डेट्स दी गई हैं। कैलेंडर में प्रारंभिक और मुख्य दोनों परीक्षाओं की तारीखें शामिल हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार एग्जाम कैलेंडर को चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

एग्जाम कैलेंडर चेक करने के लिए सीधा लिंक

टेंटेटिव शेड्यूल 

IBPS PO

  • प्रारंभिक परीक्षा- 22 और 23 अगस्त, 2026
  • मुख्य परीक्षा- 4 अक्टूबर, 2026

IBPS स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO)

  • प्रारंभिक परीक्षा- 29 अगस्त, 2026
  • मुख्य परीक्षा- 1 नवंबर, 2026

IBPS क्लर्क (CSA)

  • प्रारंभिक परीक्षा- 10 और 11 अक्टूबर, 2026
  • मुख्य परीक्षा- 27 दिसंबर, 2026

IBPS RRB ऑफिसर स्केल I

  • प्रारंभिक परीक्षा- 21 और 22 नवंबर, 2026
  • मुख्य परीक्षा- 20 दिसंबर या 27 दिसंबर, 2026

IBPS RRB ऑफिस असिस्टेंट

  • प्रारंभिक परीक्षा- 6, 12 और 13 दिसंबर, 2026
  • मुख्य परीक्षा- 30 जनवरी, 2027

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उसे ध्यान से अवश्य पढ़ें। नोटिफिकेशन में फाइनल एग्जाम की तारीखें, एप्लीकेशन शुरू और खत्म होने की तारीखें, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और एग्जाम सेंटर शामिल होंगे। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार अपनी पैनी निगाह आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।