1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ICAI CA इंटरमीडिएट परीक्षा: ग्रुप II के पेपर 5 को किया गया री-शेड्यूल, जानें अब कब होगा एग्जाम

ICAI CA इंटरमीडिएट परीक्षा: ग्रुप II के पेपर 5 को किया गया री-शेड्यूल, जानें अब कब होगा एग्जाम

 Published : Dec 28, 2025 02:14 pm IST,  Updated : Dec 28, 2025 02:19 pm IST

ICAI CA इंटरमीडिएट परीक्षा ग्रुप II, पेपर 5 को री-शेड्यूल कर दिया गया है। बता दें कि इस परीक्षा को पहले 15 जनवरी को आयोजित किया जाना था।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट परीक्षा, ग्रुप II, पेपर 5 (ऑडिटिंग और एथिक्स) को री-शेड्यूल किया है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। बता दें कि पहले यह परीक्षा 15 जनवरी को होने वाली थी। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी उम्मीदवार नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जो परीक्षा पहले 15 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को होने वाली थी, उसे अब री-शेड्यूल करके 19 जनवरी, 2026 (सोमवार) कर दिया गया है। यह बदलाव 15 जनवरी, 2026 को महाराष्ट्र राज्य में नगर निगमों के आम चुनावों के कारण किया गया है।

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट परज जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने नोटिस खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार नोटिस को चेक करें व डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

चेक करने के लिए सीधा लिंक

एडमिट कार्ड

ICAI ने साफ किया है कि पहले से जारी किए गए एडमिट कार्ड री-शेड्यूल परीक्षा की तारीख के लिए वैलिड रहेंगे। कैंडिडेट्स को 19 जनवरी की परीक्षा के लिए नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। बता दें कि अन्य परीक्षा की तारीखों में कोई बदलाव नहीं है यानी अपरिवर्तित रहेंगी।

इंस्टीट्यूट ने साफ तौर पर कहा है कि पहले घोषित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स परीक्षाओं के किसी भी अन्य पेपर के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जनवरी 2026 सेशन के तहत बाकी सभी परीक्षाएं मौजूदा टाइमटेबल के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।

CA इंटरमीडिएट जनवरी 2026 शेड्यूल

ICAI द्वारा जारी पिछले शेड्यूल के अनुसार:

  • CA इंटरमीडिएट ग्रुप I परीक्षाएं: 6, 8 और 10 जनवरी, 2026
  • CA इंटरमीडिएट ग्रुप II परीक्षाएं: 12, 15 और 17 जनवरी, 2026

केवल ग्रुप II के पेपर 5 की तारीख में बदलाव किया गया है, जो पहले 15 जनवरी को होने वाला था। इसे अब 19 जनवरी, 2026 को कर दिया गया है। किसी और पेपर पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।

ये भी पढ़ें- CUET UG 2026 का सिलेबस जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।