ICAI CA November 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने नवंबर 2024 में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) फाइनल और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स (PQC) परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो को फिर से खोलने की घोषणा की है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस भी जारी किया गया है। ICAI के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, CA नवंबर 2024 रजिस्ट्रेशन विंडो दो दिनों के लिए खुलेगी, 11 सितंबर (सुबह 11:00 बजे) से 12 सितंबर (रात 11:59 बजे तक)।
इस स्टेप को छात्रों के अनुरोध के बाद उठाया गया है, क्योंकि आवेदन जमा करने की समयसीमा कम हो गई है। ICAI ने शुरुआत में छात्रों को आवेदन के लिए पर्याप्त समय देने के लिए 18 जुलाई, 2024 को नई समयसीमा के बारे में सूचित किया था। हालांकि, कम आवेदन अवधि का यह पहला मामला होने के कारण, संस्थान ने एक विशेष मामले के रूप में यह फैसला लिया है।
ICAI के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को CA फाइनल नवंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए 600 रुपये या US$10 का विलंब शुल्क देना होगा। उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग के माध्यम से CA नवंबर 2024 पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर CA नवंबर 2024 आवेदन पत्र भर सकते हैं।
यह फैसला आईसीएआई द्वारा सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं को वर्ष में तीन बार आयोजित करने के निर्णय के बाद लिया गया है। बता दें कि पहले यह परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जातीं थी। परिणामस्वरूप, सितंबर 2024 की परीक्षाओं के लिए आवेदन की अवधि 28 दिनों से घटाकर 17 दिन कर दी गई। यह परिवर्तन नवंबर 2024 की अंतिम और पीक्यूसी परीक्षाओं पर भी लागू होता है, जिसमें बीमा और जोखिम प्रबंधन (आईआरएम) तकनीकी परीक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कराधान - मूल्यांकन परीक्षा (आईएनटीटी-एटी) शामिल हैं।
नोटिमें यह भी कहा गया है,"छात्र यह भी ध्यान रखें कि ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने के लिए 17 दिनों की यह समय-सीमा सभी आगामी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स परीक्षाओं के लिए लागू होगी और छात्रों से यह अपेक्षित है कि वे परीक्षा आवेदन पत्र भरने की समय-सीमा का कड़ाई से पालन करें।"
ये भी पढ़ें- UP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कैसे होगी मार्किंग? समझें यहां पूरी अंकन योजना
एक CISF कांस्टेबल की कितनी होती है सैलरी?
संपादक की पसंद