1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ICSE Class 10 exam 2025: आज से शुरू हो रहे आईसीएसई क्लास 10 के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें खास ख्याल

ICSE Class 10 exam 2025: आज से शुरू हो रहे आईसीएसई क्लास 10 के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें खास ख्याल

 Published : Feb 18, 2025 06:00 am IST,  Updated : Feb 18, 2025 06:00 am IST

आज से आईसीएसई बोर्ड क्लास 10 की परीक्षा शुरू हो रही है। इसमें शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं नीचे खबर में कुछ जरूरी गाइडलाइंस को पढ़ सकते हैं।

आईसीएसई क्लास 10 आज से हो रही शुरू- India TV Hindi
आईसीएसई क्लास 10 आज से हो रही शुरू Image Source : FILE

CSE Class 10 exam 2025: आईसीएसई क्लास 10 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए ये खबर फायदेमंद साबित होगी। आज यानी 18 फरवरी 2025 से आईसीएसई बोर्ड क्लास 10 की परीक्षा शुरू हो रही है। आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं अंग्रेजी भाषा - अंग्रेजी पेपर 1 से शुरू होंगी। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी और दो घंटे तक चलेगी। बोर्ड ने इसके लिए एग्जाम गाइडलाइंस भी जारी की हैं। जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी नीचे खबर में जरूरी गाइडलाइंस को पढ़ सकते हैं। 

जरूरी गाइडलाइंस

  • छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से तीस मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा।
  • अभ्यर्थियों को पेपर पूरा होने से पहले परीक्षा हॉल/कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • परीक्षा के समय के अलावा, प्रश्नोंपत्र को पढ़ने के लिए15 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • यदि किसी प्रश्न के लिए मानचित्र या अतिरिक्त सामग्री की आवश्यकता है जो उपलब्ध नहीं कराई गई है, तो छात्रों को तुरंत पर्यवेक्षक परीक्षक को बताना चाहिए। परीक्षा शुरू होने से पहले इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनावश्यक देरी से बचा जा सके।
  • स्टूडेंट्स प्रश्न-पत्र के पहले पेज पर दिए गए सामान्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, विशेषकर हल किए जाने वाले प्रश्नों की संख्या के संबंध में दिए गए निर्देशों को।
  • छात्र-छात्राएं अपने साथ परीक्षा एडमिट कार्ड लाना न भूलें।
  • परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कि मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, घड़ी आदि का उपयोग प्रतिबंधित है।
  • उत्तर पुस्तिका में सभी प्रविष्टियां केवल काली/नीली पेन से की जानी चाहिए।
  • उत्तर पुस्तिका में लिखते समय, उम्मीदवारों को दाएं और बाएं दोनों किनारों पर मार्जिन देना चाहिए।
  • छात्रों को साफ और सही ढंग से लिखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- भूकंप की तीव्रता को किस स्केल से मापा जाता है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।