1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बिहार बोर्ड परीक्षा: एग्जाम सेंटर में एंट्री को लेकर जारी किया गया जरूरी नोटिस, पढ़ें यहां डिटेल

बिहार बोर्ड परीक्षा: एग्जाम सेंटर में एंट्री को लेकर जारी किया गया जरूरी नोटिस, पढ़ें यहां डिटेल

 Published : Jan 27, 2025 06:28 pm IST,  Updated : Jan 27, 2025 06:35 pm IST

बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर में उम्मीदवारों के प्रवेश को लेकर एक सूचना जारी की है। यह जानकारी बोर्ड ने एक्स परअपने आधिकारिक अकाउंट से साझा की है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

बिहार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक जरूरी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रवेश को लेकर एक जानकारी साझा की है। बोर्ड ने सूचित किया है कि इंटरमीडिएट या कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के समय से 30 मिनट पहले तक परीक्षा स्थल में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। बोर्ड ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल से शेयर की।

इसका मतलब है कि पहली शिफ्ट के लिए सुबह 9 बजे तक और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी। बोर्ड ने उम्मीदवारों से भीड़ से बचने के लिए परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचने को कहा है। बीएसईबी ने कहा कि एक बार गेट बंद हो जाने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा द्वार बंद होने के बाद बलपूर्वक परीक्षा स्थल में प्रवेश करने का प्रयास करता है, तो उसे दो वर्ष के लिए परीक्षा से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 से 20 जनवरी तक आयोजित की गईं। बीएसईबी इंटर थ्योरी परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी के लिए निर्धारित हैं, और मैट्रिक फाइनल परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी के बीच होंगी। दोनों कक्षाओं की थ्योरी परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी, जो सुबह 9:30 बजे से और दोपहर 2 बजे से शुरू होंगी।

छात्रों को सवालों के जवाब देने से पहले कूल-ऑफ टाइम के रूप में पंद्रह मिनट मिलेंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 12 विज्ञान स्ट्रीम की परीक्षाएं जीवविज्ञान के पेपर से शुरू होंगी। पहले दिन, कला स्ट्रीम के छात्र सुबह की पाली में दर्शनशास्त्र और दोपहर की पाली में अर्थशास्त्र के पेपर के लिए उपस्थित होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।