अगर आपने भी इंडियन ओवरसीज बैंक में निकली लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे तो ये खबर आपके लिए है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिल कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर का उपयोग करना होगा। लेकिन क्या आप इस भर्ती परीक्षा के एग्जाम पैटर्न को जानते हैं। अगर आप इस जानकारी से अनभिज्ञ हैं तो कोई बात नहीं, इस खबर के जरिए हम आपको इससे अवगत कराएंगे।
कैसे करें एडमिट कार्ड को डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iob.in/Careers खोलें।
- इसके बाद उम्मीदवार 'ऑनलाइन परीक्षा कॉल लेटर डाउनलोड लिंक' खोलें
- इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां आप अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- इतना करते ही आपके सामने आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।
एग्जाम पैटर्न
ऑनलाइन परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसमें 140 प्रश्न होंगे। यह 3 घंटे तक चलेगी। गलत उत्तर के लिए जुर्माना होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 या 0.25 अंक काटे जाएंगे।
सेलेक्शन प्रोसेस
चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन परीक्षा होगी, उसके बाद भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) और एक व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा। ऑनलाइन परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) के लिए बुलाया जाएगा, तथा ऑनलाइन परीक्षा और एलपीटी दोनों में अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
कब है परीक्षा
जानकारी दे दें कि ऑनलाइन परीक्षा 12 जुलाई को निर्धारित है।