1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. भारतीय रेलवे करा रही अनूठी प्रतियोगिता, जीतने वाले को मिलेंगे 5 लाख रुपये; कौन कर सकता है आवेदन; पढ़ें हर डिटेल

भारतीय रेलवे करा रही अनूठी प्रतियोगिता, जीतने वाले को मिलेंगे 5 लाख रुपये; कौन कर सकता है आवेदन; पढ़ें हर डिटेल

 Published : May 03, 2025 02:55 pm IST,  Updated : May 03, 2025 02:56 pm IST

भारतीय रेलवे ने एक अनूठी राष्ट्रीय प्रतियोगिता कर रही है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसमें जीतने वाले प्रथम विजेता को 5 लाख रुपये इनाम मिलेगा। आइए इस खबर के जरिए संपूर्ण डिटेल से अवगत होते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप प्रतियोगिता में भाग लेने को एक्साइटेड रहते हैं और किसी भी चैलेंज को स्वीकार करने को तैयार रहते हैं तो आपके लिए एक बेहद शानदार खबर है। भारतीय रेलवे ने एक अनूठी राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित करने का ऐलान किया है। इस अनूठी प्रतियोगिता में कैंडिडेट्स को रेलवे के लिए डिजिटल घड़ी डिजाइन करनी होगी। इसमें पहले स्थान पाने वाले को पांच लाख रुपये का पुरुस्कार दिया जाएगा। रेलवे ने प्रतियोगिता खासतौर प्रोफेशनल, कॉलेज और स्कूल के छात्रों के लिए आयोजित की है। इस संबंध में भारतीय रेलवे ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए डिटेल्स को साझा किया है। 

क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट?

जारी किए गए पोस्ट के अनुसार, इस प्रतियोगिता के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 मई 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं, जो कि लास्ट डेट है।  

कौन ले सकता है हिस्सा? 

इस प्रतियोगिता में पेशेवर, कॉलेज के छात्र, स्कूली छात्र(12वीं कक्षा तक)हिस्सा ले सकते हैं। 

इस पते पर भेजें

रेलवे ने कहा है कि प्रतिभागियों को वाटरमार्क रहित हाई-रेज़ोल्यूशन डिज़ाइन ईमेल आईडी contest.pr@rb.railnet.gov.in पर भेजनी है।

कितना मिलेगा पुरुस्कार? 

  • इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार के रूप में 5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। वहीं, हर कैटेगरी (पेशेवर, कॉलेज के छात्र, स्कूली छात्र(12वीं कक्षा तक)) में 50-50 हजार के 5 सांत्वना पुरस्कार भी मिलेगा।  
  • इसके साथ ही सभी विजेताओं को मान्या प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक विजेता और उसके एक साथी को आने जाने के लिए निशुल्क 3A-क्लास रेलवे पास मिलेगा। 

कैंडिडेट्स अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- CBSE Result: डिजिलॉकर से कैसे कर सकेंगे सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट चेक? जानें

CBSE बोर्ड का बड़ा फैसला, किया ये बदलाव; पढ़ लें डिटेल
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।