1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस सरकारी कंपनी में निकली अपरेंटिस भर्ती, जानें कितने वर्ष के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

इस सरकारी कंपनी में निकली अपरेंटिस भर्ती, जानें कितने वर्ष के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

 Published : Feb 16, 2025 04:28 pm IST,  Updated : Feb 16, 2025 04:28 pm IST

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि इसके लिए आवेदन करने की आयु सीमा क्या है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी IOCL ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च को खत्म होगीस, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले अप्लाई कर दें। 

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में कुल 457 पदों को भरा जाएगा।

क्या है आयु सीमा? 

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों क मिनिमम एज 18 साल होनी चाहिए और मेक्सिमम एज 24 वर्ष होनी चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें अप्लाई 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।   

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर जाएं। 
  • अब उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार उसे सबमिटड कर दें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।

प्रशिक्षुता की अवधि

जानकारी दे दें कि प्रशिक्षुता की अवधि नियुक्ति की तिथि से 12 महीने तक है।

सिलेक्शन प्रोसेस

इसकी चयन प्रक्रिया में एक मेरिट सूची तैयार करना शामिल है। मेरिट सूची अधिसूचित पात्रता मानदंडों के आधार पर, आवेदन किए गए ट्रेड के लिए लागू आवश्यक योग्यता में अवरोही क्रम में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।