1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IOCL JE भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, जानें आगे का प्रोसेस

IOCL JE भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, जानें आगे का प्रोसेस

 Published : Dec 23, 2025 03:10 pm IST,  Updated : Dec 23, 2025 03:38 pm IST

IOCL JE भर्ती परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार परिणाम को चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की तरफ से जूनियर इंजीनियर और जूनियर ऑफिसर (ग्रेड E0) CBT रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया गया है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी अपने परिणाम को ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करना होगा। 

बता दें कि उम्मीदवार 22 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर उम्मीदवार करियर टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार IOCL JE CBT परिणाम 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करें और फिर सबमिट कर दें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

Direct link

आगे क्या?

इस सीबीटी परीक्षा में पास करने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन (GD) और ग्रुप टास्क (GT) के लिए उपस्थित होना होगा। इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू होगा। ये स्टेज कम्युनिकेशन स्किल्स, टीम वर्क, प्रॉब्लम-सॉल्विंग एबिलिटी और रोल के लिए ओवरऑल उपयुक्तता का और आकलन करेंगे। IOCL शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अगले स्टेज के शेड्यूल और जगह के बारे में ऑफिशियल कम्युनिकेशन चैनलों के जरिए सूचित करेगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें। 

स्कोर कार्ड डिटेल्स

  • उम्मीदवार का नाम
  • उम्मीदवार का रोल नंबर
  • जिन पदों के लिए आवेदन किया गया है
  • CBT क्वालिफिकेशन स्टेटस

IOCL JE CBT 2025 एक 150 मिनट की ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा थी, जिसमें 100 मल्टीपल चॉइस प्रश्न थे। इनमें से 50 प्रश्न डोमेन-स्पेसिफिक नॉलेज पर आधारित थे, जबकि बाकी 50 जनरल एप्टीट्यूड पर केंद्रित थे। बता दें कि CBT परीक्षा का आयोजन 31 अक्टूबर 2025 को किया गया था।

ये भी पढ़ें- 

UP पुलिस में SI और ASI पदों पर भर्ती: सेलेक्शन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी? जान लें यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।