1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JAM 2026 के लिए इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, वेबसाइट लॉन्च; पढ़ लें डिटेल

JAM 2026 के लिए इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, वेबसाइट लॉन्च; पढ़ लें डिटेल

 Published : Jul 30, 2025 01:17 pm IST,  Updated : Jul 30, 2025 01:19 pm IST

IIT बॉम्बे ने JAM 2026 के लिए आधिकारिक तौर पर वेबसाइट लॉन्च कर दी है। उम्मीदवार नीचे खबर में संबंधित विवरण पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) 2026 के लिए वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in लॉन्च कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, JAM 2026 के लिए लिए पंजीकरण प्रक्रिया 5 सितंबर, 2025 को JOAPS (जैम ऑनलाइन आवेदन प्रसंस्करण प्रणाली) के माध्यम से शुरू होगी। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर है, इच्छुक इस तारीख तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें।

वहीं, परीक्षा 15 फरवरी 2026 को निर्धारित है। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहले शिफ्ट सुबह 9.30 से 12.30 तक और दूसरी दोपहर 2.30 से शाम 5.30 तक।

आवेदन करने की पात्रता?

  • जिन उम्मीदवारों ने स्नातक की डिग्री पूरी कर ली है या वर्तमान में स्नातक कार्यक्रम के अंतिम वर्ष में अध्ययन कर रहे हैं, वे सभी JAM 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
  • भारतीय डिग्री वाले विदेशी नागरिक, प्रवेश संस्थान की नीति के अधीन, आवेदन करने के पात्र हैं।

कैसे कर सकेंगे आवेदन

आवेदन शुरू होने के बाद नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिके वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। ट
  • इसके बाद उम्मीदवारों को खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को भरना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

JAM, MSc, संयुक्त MSc-PhD, MSc-PhD दोहरी डिग्री और IIT तथा अन्य सहभागी संस्थानों द्वारा प्रस्तावित अन्य विज्ञान पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की घोषणाओं के लिए वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें। 

JAM 2026 का जारी किया गया पोस्टर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।