1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड की परीक्षा तिथि जारी, जानें किस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड की परीक्षा तिथि जारी, जानें किस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

 Published : Nov 24, 2023 11:28 am IST,  Updated : Nov 24, 2023 11:29 am IST

JEE Advanced 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास ने जेईई एडवांस 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड 2024 यानी JEE Advanced को 26 मई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।

जेईई एडवांस्ड की परीक्षा तिथि जारी- India TV Hindi
जेईई एडवांस्ड की परीक्षा तिथि जारी Image Source : FILE

JEE Advanced 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास ने जेईई एडवांस 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड 2024 यानी JEE Advanced को 26 मई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। शेड्यूल के मुताबिक JEE Advanced 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए  30 अप्रैल 2024 को शाम 5 बजे तक अप्लाई कर सकेंगे। पंजीकृत उम्मीदवारों द्वारा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 6 मई, 2024 तक है। नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक एडमिट कार्ड 17 मई को जारी किया जाएगा और 26 मई, 2024 तक डाउनलोड किया जा सकता है।

शेड्यूल 

जानकारी दे दें कि जेईई एडवांस 2024 परीक्षा 26 मई को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पेपर I सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाओं की प्रति 31 मई, 2024 को वेबसाइट पर उपलब्ध होगी और अनंतिम उत्तर कुंजी 2 जून, 2024 को प्रदर्शित की जाएगी। आपत्ति विंडो 3 जून, 2024 को बंद हो जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम 9 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे। 

डायरेक्ट लिंक टू चेक  एग्जाम डेट

एएटी 2024 के लिए इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन 

आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 9 जून से शुरू होगा और 10 जून, 2024 को समाप्त होगा। एएटी परीक्षा 12 जून को एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परिणाम 15 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे। संयुक्त सीट आवंटन (JoSAA) 2024 प्रक्रिया संभवतः 10 जून, 2024 को शुरू होगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- NEET UG 2024 Eligibility Criteria: बायोलॉजी अब नहीं रहा अनिवार्य, NMC ने गाइडलाइन में किया संशोधन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।