1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Advanced 2024 की परीक्षा कल, एग्जाम हॉल में क्या लेकर जाएं क्या नहीं; ड्रेस कोड से लेकर पढ़ लें हर डिटेल

JEE Advanced 2024 की परीक्षा कल, एग्जाम हॉल में क्या लेकर जाएं क्या नहीं; ड्रेस कोड से लेकर पढ़ लें हर डिटेल

 Published : May 25, 2024 11:08 am IST,  Updated : May 25, 2024 11:08 am IST

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास कल 26 मई को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस 2024 आयोजित करने वाला है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे खबर में ड्रेस कोड से लेकर कुछ जरूरी गाइडलाइंस पढ़ सकते हैं।

जेईई एडवांस्ड 2024(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
जेईई एडवांस्ड 2024(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

JEE Advanced 2024: जो उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2024 में शामिल होने वाले हैं उन सभी के लिए एक खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास कल 26 मई को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Advanced 2024) एडवांस 2024 आयोजित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि एग्जाम हॉल में किन चीजों पर बैन है और किसकी अनुमति है, आप नीचे ड्रेस कोड आदि डिटेले के बारे में पढ़ सकते हैं। 

JEE Advanced 2024: किन चीजों की है मनाही

घड़िया, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कोई मुद्रित/खाली/हाथ से लिखा कागज, लॉग टेबल, लेखन पैड, स्केल, इरेज़र, ज्योमेट्री/पेंसिल-बॉक्स, कैलकुलेटर , पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, वॉलेट, हैंडबैग, कैमरा, चश्मा या इसी तरह की अन्य वस्तुएं परीक्षा के लिए बैन हैं।

JEE Advanced 2024: ड्रेस कोड

स्टूडेंट्स किसी भी तरह की जूलरी पहनकर जेईई एग्जाम सेंटर के अंदर एंट्री नहीं ले सकते हैं, जैसे- अंगूठी, कंगन, झुमके, नोज़ पिन, चेन/हार, लॉकेट, बैज, ब्रोच; ये सभी चीजें बैन हैं। लड़के ज्यादा जेबों वाले कपड़े न पहने। वहीं लड़कियां को सलारप वह दुपट्टे वाले कपड़े न पहनें। 

JEE Advanced 2024: गाइडलाइंस

  • सबसे पहले ये बता दें कि उम्मीदवार अपने एडमिटा कार्ड का एक प्रिंट आउट लेकर ही परीक्षा केंद्रे पहुंचे।
  • एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवार एक वेलिड आईडी डॉक्यूमेंट जैसे आधार कार्ड, स्कूल/कॉलेज/संस्थान आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन कार्ड, फोटो के साथ नोटरीकृत प्रमाण पत्र लेकर जाएं।
  • उम्मीदवार परीक्षा हॉल के अंदर अपने साथ  सिर्फ पेन, पेंसिल और ट्रांसपेरेंट बोतल में पीने का पानी लेकर जा सकते हैं। 
  • उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंच जाएं, ताकि एंट्री में कोई दिक्कत न आए।

ये भी पढ़ें- Indian Air Force के अग्निवीर को हर माह कितनी मिलती है सैलरी?

NEET में कितने नंबर लाने पर AIIMS में एडमिशन मिल सकता है?
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।