1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Advanced के लिए इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है एलिजिबिलिटी

JEE Advanced के लिए इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है एलिजिबिलिटी

 Published : Apr 21, 2025 09:05 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 09:05 pm IST

जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी, क्या है पात्रता? ऐसे तमाम सवालों के जवाब आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं।

जेईई एडवांस्ड (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
जेईई एडवांस्ड (सांकेतिक फोटो) Image Source : PEXELS

जेईई मेन 2025 सेशन 2 के परिणाम भी जारी किए जा चुके हैं। ऐसे में इच्छुक और योग्य स्टूडेंट्स अब जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार एक बार शुरू होने के बाद 2 मई 2025 रात 11.59 तक अप्लाई कर सकेंगे, जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। वहीं, पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 5 मई, 2025 है।

कैसे करे सकेंगे अप्लाई

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।  

पात्रता मानदंड

वे अभ्यर्थी जिन्होंने जेईई मेन 2025(सेशन 1 और सेशन 2) परीक्षा में सफलता पाई है, और शीर्ष 2,50,000 सफल अभ्यर्थियों (सभी श्रेणियों सहित) में शामिल हैं, वे सभी आवेदन करने के पात्र हैं। अभ्यर्थी को अपनी 12वीं कक्षा की परीक्षा में 75% अंक प्राप्त करने चाहिए, जबकि एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए मानदंड 65% है।

आयु सीमा

अभ्यर्थियों का जन्म 1 अक्टूबर 2000 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए। एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को आयु में पांच वर्ष की छूट दी जाती है, यानी इन अभ्यर्थियों का जन्म 1 अक्टूबर 1995 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए।

परीक्षा का तरीका

जेईई (एडवांस्ड) 2025 परीक्षा केवल कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन शुरू होने के बाद अप्लाई करने से पहले एक आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट अवश्य कर लें।

ये भी पढ़ें- आधिकारिक वेबसाइट के अलावा कैसे और कहां चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड 2025 के परिणाम? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।