1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस तारीख से शुरू होंगे जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए आवेदन, जान लें एलिजिबिलिटी

इस तारीख से शुरू होंगे जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए आवेदन, जान लें एलिजिबिलिटी

 Published : Apr 21, 2026 02:30 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 02:30 pm IST

जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए 23 अप्रैल से एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो जाएगा। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 2 मई 2026 है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

जेईई मेन 2026 सेशन 1 और सेशन 2, दोनों का रिजल्ट जारी हो चुका है। आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू होनी है। एक बार शुरू होने पर इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 मई 2026 है। जबकि, लेट फीस के साथ आवेदन करने की लास्ट डेट 4 मई 2026 है। उम्मीदवारों को इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन करना होगा। शुरू होने पर उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे। 

कैसे कर सकेंगे आवेदन 

  • सबसे पहले इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां आपको पहले खुद को पंजीकृत करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर एक प्रिंट आउट ले लें। 

जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन करने के केवल वही कैंडिडेट्स पात्र हैं जो टॉप 2,50,000 की लिस्ट में शुमार हैं।

कितना है आवेदन शुल्क

भारतीय उम्मीदवारों के लिए 

  • आवेदन करने वाले एससी, एसटी, PWD और फीमेल उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1600 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, इसके अलावा बाकी सभी को 3200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

OCI/PIO (I) कैंडिडेट्स के लिए 

  • फीमेल- 1600 रुपये 
  • ओपन (GEN-PwD)- 1600 रुपये 
  • ओपन (GEN)- 3200 रुपये

फॉरेन नेशनल्स और OCI/PIO (F)6 के लिए 

  • सार्क देशों में रहने वाले उम्मीदवार के लिए- USD 100
  • गैर सार्क देशों में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए- USD 200

कब है परीक्षा? 

इस परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा। 

बता दें कि विदेशी नागरिक उम्मीदवार और OCI/PIO (F) उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इनके लिए भी आवेदन करने की लास्ट डेट 2 मई है। वहीं, लेट फीस के आवेदन करने की आखिरी तिथि 4 मई (रात 23.59 तक) है।

ये भी पढ़ें- 

JEE Main 2026 सेशन 2 रिजल्ट में किस राज्य से निकले सबसे अधिक टॉपर, जिन्होंने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।