1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. 12वीं पास के लिए जरूरी खबर, IIT-NIT में एडमिशन के लिए बदल गए नियम; नहीं जाना तो होगा नुकसान

12वीं पास के लिए जरूरी खबर, IIT-NIT में एडमिशन के लिए बदल गए नियम; नहीं जाना तो होगा नुकसान

 Published : Dec 23, 2022 09:43 am IST,  Updated : Dec 23, 2022 09:43 am IST

JEE Main 2023- IIT-NIT में एडमिशन के लिए नियम बदल दिए गए हैं। IIT और NIT में एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता फिर से लागू कर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें।

IIT-NIT में एडमिशन के लिए नियम बदल गए हैं।- India TV Hindi
IIT-NIT में एडमिशन के लिए नियम बदल गए हैं। Image Source : FILE PHOTO (PTI)

अगर आप IIT की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। IIT गुवाहाटी ने JEE Advanced का इंफार्मेंशन ब्रोशर गुरूवार को जारी कर दिया है। IIT और NIT में एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता फिर से लागू कर दी गई है। या इसे यूं कहें कि अब JEE Mains क्वालीफाई करने के बाद भी अगर 12वीं में 75 प्रतिशत नंबर नहीं आए हैं तो देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन नहीं मिलेगा। ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड ने यह फैसला किया है। इससे 2021 और 2022 में 12वीं में 75% नंबर हासिल नहीं करने वाले जनरल कैटेगरी के रिपीटर छात्र, IIT और NIT में एडमिशन की दौड़ से बाहर हो गए हैं। बता दें कि एससी, एसटी छात्रों के लिए यह अनिवार्यता 65 फीसदी है। 

जानकारी दे दें कि JEE Mains के माध्यम से IIT, NIT और अन्य बड़े इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट के ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन मिलता है। बता दें कि कोविड-19 महामारी के कारण पिछले तीन सेशन से 75 फीसदी अंकों की पात्रता खत्म कर दी गई थी।

NTA के सीनियर अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थी अब एक साल से सामान्य तरीके से पढ़ाई कर रहे हैं, इसलिए JEE Mains 2023 में 75% नबरों की अनिवार्यता फिर से लागू कर दी गई है। 

कई हजार छात्रों का साल बर्बाद

अब तक 60 हजार से अधिक स्टूडेंट्स आवेदन भी कर चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन सैकड़ों स्टूडेंट्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने कन्फ्यूजन के बावजूद आवेदन कर दिया है। कई छात्रों की मांग है कि 3 वर्षों से जो बोर्ड पात्रता में छूट दी जा रही थी, उसे इस वर्ष भी जारी रखी जाए। यदि बोर्ड पात्रता 75 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लिए 65 प्रतिशत लागू की जाती है, तो एक साल पहले बताया जाना चाहिए। वहीं संबंधित बोर्ड में टॉप-20 पर्सेंटाइल को बोर्ड पात्रता में शामिल नहीं करने से भी बड़ी संख्या में छात्र वंचित रह गए हैं। बता दें कि 9 लाख छात्रों के बीच यह कॉम्पिटिशन होता है, लेकिन सिर्फ 55 हजार छात्र ही इन संस्थानों में जगह बना पाते हैं।

छात्र ध्यान दें कि इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी ने जेईई एडवांस्ड 2023 की तारीखें जारी कर दी हैं। ये तारीखें ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी की गई है। ध्यान दें कि रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल, 2023 से शुरू होगा और 4 मई, 2023 को रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।