अगर आप जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा में शामिल होंगे तो ये खबर आपके लिए ही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 21, 22, 23 और 24 जनवरी को होने वाली जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे सभी आधिकरिक वेबसाइट पर जाकर अपने-अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
जेईई मेन 2026 सेशन 1 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि JEE Main 2026 जनवरी सेशन की परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। जबकि दूसरा सेशन यानी अप्रैल सेशन का आयोजन 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में 23 जनवरी को होने वाली JEE (मेन) परीक्षा को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा रीशेड्यूल किया जाएगा। हाल में ही NTA ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने ऑफिशियल हैंडल से एक पोस्ट भी साझा किया था। पोस्ट में लिखा, " पश्चिम बंगाल राज्य में उम्मीदवारों से 23 जनवरी 2026 को सरस्वती पूजा मनाए जाने के संबंध में मिले अनुरोधों को देखते हुए, यह फैसला किया गया है कि पश्चिम बंगाल में 23 जनवरी 2026 को JEE (Main) परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों को JEE (Main) 2026 सेशन 1 परीक्षा के लिए घोषित तारीखों में से कोई दूसरी तारीख दी जाएगी।"
संपादक की पसंद