1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main 2026 Session 1: चौथे दिन की परीक्षा हुई संपन्न, दूसरी शिफ्ट में जानें कितना कठिन और कितना सरल रहा पेपर

JEE Main 2026 Session 1: चौथे दिन की परीक्षा हुई संपन्न, दूसरी शिफ्ट में जानें कितना कठिन और कितना सरल रहा पेपर

 Published : Jan 24, 2026 06:58 pm IST,  Updated : Jan 24, 2026 06:58 pm IST

JEE Main 2026 Session 1 Exam: आज चौथे दिन की जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा समाप्त (पहली शिफ्ट और दूसरी शिफ्ट) हो चुकी है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि परीक्षा में कौन सा सेक्शन रहा टफ कौन सा ईजी रहा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

JEE Main 2026 Session 1 Exam: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2026 के चौथे दिन की दूसरी शिफ्ट की परीक्षा भी संपन्न हो गई है। दूसरी शिफ्ट में शामिल हुए कैंडिडेट्स ने पेपर के डिफिकल्टी लेवल को मॉडरेट बताया। कैंडिडेट्स के शुरुआती रिएक्शन के मुताबिक, मैथ्स मुश्किल था, उसके बाद फिजिक्स, जबकि केमिस्ट्री में अच्छे नंबर लाए जा सकते थे। बता दें कि अब JEE मेन 2026 सेशन की परीक्षा 28 और 29 जनवरी 2026 को होनी है।

वहीं, शिफ्ट वन में शामिल हुए कैंडिडेट्स ने भी पेपर के डिफिकल्टी लेवल को मॉडरेट बताया था। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के नेशनल एकेडमिक डायरेक्टर, इंजीनियरिंग, अजय शर्मा के अनुसार, JEE मेन (शिफ्ट एक) कुल मिलाकर मॉडरेट डिफिकल्टी लेवल का था। तीनों सब्जेक्ट—फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स—लगभग एक ही लेवल के थे, हालांकि लंबे कैलकुलेशन की वजह से मैथमेटिक्स थोड़ा अधिक मुश्किल था, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री तुलनात्मक रूप से आसान थे। सवाल बांटने और चैप्टर कवर करने के मामले में पेपर काफी बैलेंस्ड था।

तीसरे दिन की परीक्षा का एनालिसिस

JEE मेन 2026 के तीसरे दिन की पहली शिफ्ट को मॉडरेट रूप से मुश्किल माना गया थी। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड के नेशनल एकेडमिक डायरेक्टर, इंजीनियरिंग, अजय शर्मा के अनुसार, "JEE Main की सुबह की शिफ्ट का पेपर आसान से मॉडरेट मुश्किल लेवल का था। तीनों सब्जेक्ट—फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स—लगभग बराबर मुश्किल थे, हालांकि मैथमेटिक्स थोड़ा ज़्यादा चैलेंजिंग था, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री तुलनात्मक रूप से आसान से मॉडरेट थे। पेपर में सवालों के डिस्ट्रीब्यूशन और चैप्टर कवरेज के मामले में काफी बैलेंस था।"

परीक्षा परिणाम

अभी 28 जनवरी और 29 जनवरी की परीक्षा बाकी है। एक बार दोनों दिनों की परीक्षा संपन्न होने के बाद पहले आंसर-की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारो को आॉब्जेक्सन उठाने का मौका दिया जाएगा। जिसके बाद फाइनल आंसर-की और फिर परिणाम घोषित किए जाएंगे। पिछले साल के ट्रेंड्स के हिसाब से इसका परिणाम दूसरे वीक में आ सकता है। JEE Main 2026 का रिजल्ट घोषित होने के बाद, उम्मीदवार JEE Main 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।