1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Mains 2026 सेशन 2 की परीक्षा कल से, एग्जाम हॉल में कौन से आइटम्स ले जाना है बैन? पढ़ लें जरूरी गाइलाइंस

JEE Mains 2026 सेशन 2 की परीक्षा कल से, एग्जाम हॉल में कौन से आइटम्स ले जाना है बैन? पढ़ लें जरूरी गाइलाइंस

 Published : Apr 01, 2026 01:54 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 01:54 pm IST

JEE Mains 2026 सेशन 2 की परीक्षा कल से शुरू होगी। ऐसे में आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि परीक्षा हॉल में क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा कल यानी 2 अप्रैल से शुरू होनी है। परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड (CBT Mode) में किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 9:00 AM से 12:00 PM तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 PM से 6:00 PM तक आयोजित होगी। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा के दिन के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि परीक्षा हॉल में उम्मीदवार अपने साथ क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं? अगर आप नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे अवगत होंगे। 

परीक्षा हॉल में क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं?

  • उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल/कमरे में इंस्ट्रूमेंट/ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, हैंडबैग, पर्स, किसी भी तरह का कागज/स्टेशनरी/किताबें (छपा हुआ या लिखा हुआ), खाने-पीने का सामान और पानी (खुला या पैक्ड), मोबाइल फोन/ईयर फ़ोन/माइक्रोफ़ोन/पेजर, कैलकुलेटर, DocuPen, स्लाइड रूल, लॉग टेबल, कैमरा, टेप रिकॉर्डर ले जाने की अनुमति नहीं है। साथ ही, कैलकुलेटर की सुविधा वाली इलेक्ट्रॉनिक घड़ियों सहित किसी भी तरह की घड़ी, कोई भी धातु की चीज या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट/डिवाइस पहनकर या साथ ले जाने की भी अनुमति नहीं है। सेंटर पर कीमती सामान को सुरक्षित रखने का कोई इंतज़ाम नहीं हो सकता है।
  • डायबिटिक छात्रों को परीक्षा हॉल/कमरे में चीनी की गोलियां/फल (जैसे केले/सेब/संतरे) और पारदर्शी पानी की बोतलें ले जाने की अनुमति होगी। हालांकि, उन्हें चॉकलेट/कैंडी/सैंडविच आदि जैसे पैक्ड खाद्य पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

जरूरी गाइडलाइंस 

  • उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहंचे। किसी भी दिक्कत का सामने करने से बचने हेतु उम्मीदवार एग्जाम शुरू होने से आधे घंटे से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। एडमिट कार्ड पर दिए गए गेट बंद होने के समय के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को परीक्षा केंद्र पर साथ लाना भूल से भी नहीं भूलें। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। 
  • एडमिट कार्ड के अलावा उम्मीदवारों को ऑरिजिनल आईडी प्रूफ जो ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में अपलोड किया गया हो, वो साथ लाना होगा। फोटोकॉपी या मोबाइल फोन वगैरह में सेव की गई इमेज स्वीकार नहीं की जाएंगी।
  • उम्मीदवारों को को परीक्षा केंद्र पर कम से कम अपनी दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होंगी।

BArch और BPlanning प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए, पेपर 2 परीक्षा की अवधि के अंतिम दिन, सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।