1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main 2026 Session II: जेईई मेन सेशन 2 के लिए शुरू हुए आवेदन, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

JEE Main 2026 Session II: जेईई मेन सेशन 2 के लिए शुरू हुए आवेदन, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Feb 01, 2026 04:18 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 04:18 pm IST

जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है? आइए इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI

JEE Main 2026 Session II: अगर आप भी जेई मेन सेशन 2 यानी अप्रैल सेशन के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 25 फरवरी 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, इसके लिए फीस सबमिट करने के लिए लास्ट डेट भी 25 फरवरी 2026 है। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके और दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर 'जेईई 2026 सेशन 2 रजिस्ट्रेशन' वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को भरना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने फॉर्म को सबमिट करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें। 

जेईई मेन 2026 सेशन 2 हेतु आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

बता दें जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। 

इससे बचें उम्मीदवार

कैंडिडेट्स को एक से अधिक एप्लीकेशन फॉर्म भरने की इजाजत नहीं है। जिस भी कैंडिडेट के पास एक से अधिक एप्लीकेशन नंबर होंगे, उसे UFM (गलत तरीका) माना जाएगा, भले ही यह बाद में पता चले, और ऐसे कैंडिडेट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यदि किसी उम्मीदवार को JEE Main 2026 के लिए अप्लाई करने में कोई दिक्कत आती है, तो वह 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकता है या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकता है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- क्या है 'ऑरेंज इकोनॉमी' जिसका बजट में हुआ जिक्र? लाखों रोजगार पैदा होने का अनुमान

Budget 2026: एजुकेशन सेक्टर के लिए वित्त मंत्री ने खोला पिटारा, इतने लाख करोड़ के बजट का ऐलान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।