1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main Admit Card 2025: 22, 23 और 24 जनवरी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

JEE Main Admit Card 2025: 22, 23 और 24 जनवरी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Jan 18, 2025 04:08 pm IST,  Updated : Jan 18, 2025 04:18 pm IST

JEE Main Admit Card 2025: जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र 22, 23 और 24 जनवरी के दिन होने वाली जेईई मेन परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं।

जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी- India TV Hindi
जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी Image Source : FILE

JEE Main Admit Card 2025: जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा के लिए आवेदन किया है उन सभी के लिए एक शानदार खबर है। 22, 23 और 24 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाली जेईई मेन की परीक्षा (जनवरी सेशन) के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या बताए गए स्टेप्स के जरिए भी अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक व डाउनलोड 

नीचे बताए गए चरणों को फॉलो करके उम्मीदवार अपने जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही एक अलग विंडो खुल जाएगी जहां आपसे कुछ जरूरी क्रेडेंशियल्स मांगे जाएंगे। 
  • अब उम्मीदवार मांगे गए क्रेडेंशियल्स को दर्ज करें। 
  • इतना करने के बाद आपके सामने आपका जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  • आखिरी में उम्मीदवार एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।   

डायरेक्ट लिंक

जेईई मेन 2025 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं- पेपर 1 (बी.ई/बी.टेक) और पेपर 2 (बी.आर्क और बी.प्लानिंग)। जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2025 को पेपर I और 30 जनवरी, 2025 को पेपर 2 के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर 1 की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी- पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक और पेपर 2 दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। नवीनतम अपडेट से अवगत रहने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पैनी निगाह आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।