1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main Session 2 Result: कभी भी जारी हो सकता है जेईई मेन सेशन 2 का परिणाम, जानें नया अपडेट

JEE Main Session 2 Result: कभी भी जारी हो सकता है जेईई मेन सेशन 2 का परिणाम, जानें नया अपडेट

 Published : Apr 22, 2024 06:40 pm IST,  Updated : Apr 22, 2024 06:40 pm IST

JEE Main Session 2 Result: जेईई मेन अप्रैल सेशन की परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इधर ध्यान दें। जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा की आंस-की को जारी कर दिया गया है। ऐसे में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की तरफ से परिणाम को जल्द ही जारी किया जा सकता है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

JEE Main Session 2 Result: जो कैंडिडेटट्स जेईई मेन सेशन की परीक्षा में शामिल हुए थे उनके लिए जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही जेईई मेन अप्रैल सेशन की परीक्षा का परिणाम घोषत कर देगी। अब जब एजेंसी ने आज जेईई मेन अप्रैल सेशन परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दिया है तो ऐसी उम्मीद है कि परिणाम भी जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि, इस बात का कोई नवीन अपडेट नहीं है कि रिजल्ट को कब और किस समय जारी किया जाएगा। एक बार घोषित हो जाने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ईई मेन सेशन 2 परीक्षा की आंसर-को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

JEE Main Session 2 Result: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम 

रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए 

  • सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद 'जेईई मेन 2024 सत्र 2 परिणाम' पर क्लिक करें
  • यह आपको लॉगिन विंडो पर रीडायरेक्ट करेगा जहां आपको अपनी साख दर्ज करनी होगी और 'सबमिट' पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद जेईई मेन 2024 सेशन 2 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • इसके बाद परिणाम को डाउनलोड करें
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें। 

कब आयोजित हुई थी जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा  

जेईई मेन्स 2024 सेशन 2 परीक्षा 4, 5, 6, 8, 9 और 12 अप्रैल 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अनंतिम उत्तर कुंजी 12 अप्रैल को जारी की गई। उम्मीदवारों को 14 अप्रैल तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। जेईई मेन 2024 सेशन 2 आपत्तियों पर विचार करने के बाद, परीक्षण एजेंसी ने अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड कर दी है। अब, परीक्षण एजेंसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर जेईई मेन्स 2024 अप्रैल के परिणाम जारी करेगी। 

ये भी पढ़ें- पुर्तगाली, अंग्रेज, डच और फ्रांसीसी, इनमें से सबसे पहले कौन आया भारत?

SSC JE भर्ती के लिए खुल गई करेक्शन विंडो, जानें कब तक कर सकते हैं अपने आवेदन में सुधार
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।