संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश ने राज्य के सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए JEECUP 2024 काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा कर दी है। शेड्यूल को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। JEECUP 2024 काउंसलिंग तिथियों के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया 12 जुलाई से शुरू होगी। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर JEECUP 2024 काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
JEECUP 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की अंतिम तिथि 14 जुलाई है। राउंड 1 के लिए JEE CUP 2024 सीट आवंटन परिणाम 15 जुलाई को घोषित किया जाएगा। JEECUP 2024 राउंड 1 सीट आवंटन के बाद उम्मीदवारों को 16 से 19 जुलाई तक फ्रीज या फ्लोट विकल्प चुनने की सुविधा होगी।
JEECUP 2024 काउंसलिंग तिथियों के अनुसार, जिला सहायता केंद्रों पर राउंड 1 के लिए दस्तावेज़ सत्यापन 16 से 19 जुलाई तक निर्धारित है। उम्मीदवारों को 16 से 20 जुलाई के बीच शेष शुल्क का भुगतान करना होगा। JEECUP 2024 राउंड 1 आवंटन में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार 21 जुलाई तक अपनी सीटें वापस ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- CBSE Compartment Exam: सीबीएसई ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, 15 जुलाई से है परीक्षा
संपादक की पसंद