1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. झारखंड कक्षा 8 और 9 वीं के परीक्षा कार्यक्रम में हुआ बदलाव, यहां देखें रिवाइज्ड शेड्यूल

झारखंड कक्षा 8 और 9 वीं के परीक्षा कार्यक्रम में हुआ बदलाव, यहां देखें रिवाइज्ड शेड्यूल

 Published : Mar 03, 2025 12:49 pm IST,  Updated : Mar 03, 2025 01:02 pm IST

झारखंड कक्षा 8 और कक्षा 9 के एग्जाम शेड्यूल में बदलाव किया गया है। आइए नीचे खबर में इससे संबंधित विवरण को डिटेल में जानते हैं।

झारखंड कक्षा 8 और 9 वीं के परीक्षा कार्यक्रम में चेंज- India TV Hindi
झारखंड कक्षा 8 और 9 वीं के परीक्षा कार्यक्रम में चेंज Image Source : PEXELS

झारखंड कक्षा 8 और 9वीं क्लास की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 8वीं और 9वीं के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है। नए शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 8 की परीक्षा 10 मार्च से शुरू होगी और कक्षा 9 की परीक्षा 11 मार्च 2025 से शुरू होगी। छात्र और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से शेड्यूल को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले, झारखंड स्कूल बोर्ड कक्षा 8 और कक्षा 9 की वार्षिक परीक्षा तिथि पत्र 2025 जनवरी में जारी किया गया था। हालांकि, राज्य बोर्ड ने "अपरिहार्य परिस्थितियों" के कारण 28 से 30 जनवरी तक होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। 

एडमिट कार्ड

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 9 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 मार्च, 2025 से संबंधित स्कूल अधिकारियों को परिषद की वेबसाइट पर परीक्षा पोर्टल अनुभाग के माध्यम से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से अपने हॉल टिकट लेने होंगे। आंतरिक मूल्यांकन के अंकों की प्रविष्टि 18 से 30 मार्च तक उसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी।

झारखंड कक्षा 8वीं की रिवाइज्ड डेट्स

तारीख शिफ्ट विषय
मार्च 10 मॉर्निंग शिफ्ट हिंदी, अंग्रेजी एवं अतिरिक्त भाषा विषय में से कोई एक
मार्च 10 आफ्टरनून शिफ्ट फिजिक्स, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान

JAC कक्षा 9 संशोधित कार्यक्रम

तारीख शिफ्ट विषय
मार्च 11 मॉर्निंग शिफ्ट हिंदी ए, हिंदी बी, अंग्रेजी
मार्च 11 आफ्टरनून शिफ्ट गणित, साइंस
मार्च 12 मॉर्निंग शिफ्ट सोशल साइंस और अन्य भाषा के पेपर

डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।