1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JharKhand SSC ने इतनी भर्तियों को किया रद्द, यहां पढिए पूरी डिटेल

JharKhand SSC ने इतनी भर्तियों को किया रद्द, यहां पढिए पूरी डिटेल

 Published : Feb 02, 2023 02:11 pm IST,  Updated : Feb 02, 2023 02:11 pm IST

Jharkhand SSC: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन(JSSC) की तरफ से 12 भर्तियों को रद्द कर दिया गया है। जेएसएससी द्वारा यह जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। कैंडिडेट्स नोटिस को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Jharkhand SSC: झारखंड के युवाओं  के लिए एक जरूरी खबर है। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन(JSSC) की तरफ से 12 भर्तियों को रद्द कर दिया गया है। झारखंड हाई कोर्ट के नियोजन नीति को रद्द करने के फैसले के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार को 12 रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन को रद्द कर दिया। जेएसएससी द्वारा यह जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। कैंडिडेट्स नोटिस को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

जेएसएससी ने रद्द की 12 भर्तियां
Image Source : JSSC जेएसएससी ने रद्द की 12 भर्तियां
 

झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन(JSSC) कैंसिल की गई भर्तियों के माध्यम से करीब 11 हजार पदों पर नियक्ति करता, जिस पर अब ग्रहण लग गया है।  बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने 16 दिसंबर को ही नियोजन नीति रद्द कर दी थी। कार्मिक विभाग के स्पेशल कार्य के पदाधिकारी ने जेएसएससी को पत्र लिखा। जिसके बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 12 भर्ती विज्ञापनों को रद्द कर दिया। जिन भर्ती विज्ञापनों को कैंसिल किया गया है उनको कैंडिडेट्स नीचे दिए गए विवरण से पढ़ सकते हैं, या दिए गए  डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं। 

इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

ये रही वो 12 कैंसिल भर्ती विज्ञापनों की लिस्ट

  1. झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा
  2. झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगी परीक्षा
  3. झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगी परीक्षा
  4. झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 
  5. झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगी परीक्षा
  6. झारखंडऔद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा
  7. झारखंड इंटरमीडियेट स्तर प्रतियोगी परीक्षा
  8. झारखंड नगरपालिका सेवा सम्वर्ग  संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा
  9. झारखंड तकनीकी विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 
  10. झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त  प्रतियोगी परीक्षा
  11. झारखंड स्नाकोत्तर प्रशिक्षित प्रतियोगी परीक्षा
  12. झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त  प्रतियोगी परीक्षा

ये भी पढें- JEE Mains सेशन 1 के एग्जाम्स खत्म, जल्द जारी हो सकती है आंसर-की; जानें नए अपडेट

NEET UG 2023 के लिए जल्द शुरू हो सकते हैं रजिस्ट्रेशन, इस तारीख को है एग्जाम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।