नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने आज 30 अप्रैल को ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) 2025 की प्रोविजनल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी अब आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/JIPMAT पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इस आंसर-की से जो कैंडिडेट्स संतुष्ट नहीं है, वे सभी इसके खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं। जानकारी दे दें कि JIPMAT 2025 की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति जताने की आखिरी तारीख 2 मई है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को JIPMAT 2025 आंसर-की डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और डेट ऑफ बर्थ जैसे लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा।
जो उम्मीदवार आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं वे सभी इसके खिलाफ ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। JIPMAT 2025 प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
JIPMAT 2025 परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की गई थी। NTA छात्रों द्वारा उठाई गई सभी चुनौतियों का मूल्यांकन करेगा। यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो प्रोविजनल आंसर-की को संशोधित किया जाएगा और सभी उम्मीदवारों के जवाब में लागू किया जाएगा। JIPMAT फाइनल आंसर-की 2025 के आधार पर परिणाम तैयार किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- NEET UG 2025: जारी हुए नीट यूजी परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कितनी पढ़ाई की है?
संपादक की पसंद