1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JoSAA 2024 काउंसलिंग के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, ये रहा डायरेक्ट लिंक

JoSAA 2024 काउंसलिंग के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Jun 10, 2024 07:44 pm IST,  Updated : Jun 10, 2024 07:47 pm IST

JoSAA Counselling 2024: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राधिकरण ने वेबसाइट पंजीकरण लिंक एक्टिव कर दिया है।

JoSAA  काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू - India TV Hindi
JoSAA काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू Image Source : FILE

JoSAA Counselling 2024: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राधिकरण ने वेबसाइट पंजीकरण लिंक एक्टिव कर दिया है। वे सभी लोग जिनके पास वैध JEE मेन और JEE एडवांस्ड रैंक है, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए  आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाना होगा। वहीं, जिन उम्मीदवारों ने आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) का विकल्प चुना है, उनके लिए पंजीकरण AAT परिणाम घोषित होने के बाद 14 जून को शुरू होगा।

कब है आखिरी तारीख 

JoSSA काउंसलिंग के लिए उम्मीदवार 18 जून 2024 से पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें, जो कि इसके लिए आखिरी तारीख है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर पूरी होगी। JoSAA  काउंसलिंग कई राउंड में पूरी होगी। 

ये रहा डायरेक्ट लिंक-  https://josaa.admissions.nic.in/applicant/root/candidatelogin.aspx

कैसे करें रजिस्ट्रेशन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं
  • इसके बाद अपना पंजीकरण करें
  • सफल पंजीकरण प्रक्रिया के बाद, पाठ्यक्रमों और संस्थानों के लिए विकल्प भरें
  • अब अपने विकल्पों को लॉक करें
  • इसके बाद, उम्मीदवारों को उनकी रैंक, कार्यक्रमों और कॉलेजों के लिए दर्ज किए गए विकल्पों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी।
  • फिर दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा
  • आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करें

JoSAA काउंसलिंग प्रोसेस 114 इंस्टिट्यूट्स में इंजीनियरिंग एडमिशन के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें 23 IIT, 31 NIT, 26 इंडियन इस्टिट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) और 34 अन्य टेक्निकल इंस्टिट्यूट शामिल हैं।

काउंसलिंग के लिए कोई पंजीकरण शुल्क नहीं है, लेकिन आरक्षित श्रेणियों (एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी) के लिए 20,000 रुपये और सामान्य / ओबीसी-एनसीएल / जनरल / ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए 45,000 रुपये का सीट स्वीकृति शुल्क है।

ये भी पढ़ें- BSF में एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की कितनी सैलरी होती है?

BSF में ASI समेत कई पदों पर निकली भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन? जानें कंप्लीट डिटेल
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।