1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JoSAA Counselling 2025: राउंड 1 के लिए मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

JoSAA Counselling 2025: राउंड 1 के लिए मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Jun 09, 2025 04:20 pm IST,  Updated : Jun 09, 2025 04:24 pm IST

JoSAA ने राउंड 1 के लिए मॉक सीट आवंटन परिणाम 2025 जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए चेक कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

JoSAA Counselling 2025: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर राउंड 1 के लिए मॉक सीट आवंटन परिणाम 2025 जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कया गया है। जिन उम्मीदावरों ने इसके लिए आवेदन किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 8 जून 2025, रात 8 बजे तक उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट आवंटन 1 जारी किया गया है। 

JoSAA Counselling 2025: कैसे करें चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार राउंड 1 के लिए मॉक सीट आवंटन परिणाम चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। 
  • जैसे ही आप ऐसा करेंगे, आपके सामने एक अलग विंडो में राउंड 1 के लिए मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स इसे चक करें।

JoSAA Counselling 2025: राउंड 1 के लिए मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक

जानकारी दे दें कि 10 जून, 2025 तक अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट आवंटन 2 को 11 जून 2025 को जारी किया जाएगा। JoSAA 2025 के तहत  उम्मीदवारों का पंजीकरण और विकल्प भरने के लिए विंडो 12 जून 2025 तक खुली रहेगी। JoSAA 13 जून 2025 को डेटा का मिलान, वेरिफाई और उसे वेलिडेट करेगा। इसके बाद राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट 14 जून 2025 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।