1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JoSAA Counselling 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कल से, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे पंजीकरण

JoSAA Counselling 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कल से, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे पंजीकरण

 Published : Jun 02, 2025 12:08 pm IST,  Updated : Jun 02, 2025 12:09 pm IST

कल यानी 3 जून से JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार नीचे खबर में बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

कल से शुरू होगी जोसा काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
कल से शुरू होगी जोसा काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया (सांकेतिक फोटो) Image Source : PEXELS

JoSAA Counseling 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में अब संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण की तरफ से कल यानी 3 जून 2025 से JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस परीक्षा में सफलता हासिल की है, वे सभी इसके लिए आवेदन करने के पात्र हैं। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in के माध्यम से काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

जानकारी दे दें कि पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया कल शाम 5 बजे से शुरू होगी। JoSAA के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून 2025 है, शुरू होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

JoSAA Counseling 2025: कैसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन  

JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार नीच दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध JoSAA काउंसलिंग 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन विवरण दर्ज करना होगा।
  • पंजीकरण पूरा होने के बाद, अकाउंट में लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

9 जून 2025 को उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट आवंटन 1 लिस्ट प्रदर्शित की जाएगी। 11 जून 2025 को मॉक सीट आवंटन 2 लिस्ट प्रदर्शित की जाएगी। जानकारी दे दें कि 14 जून को पहले चरण का सीट एलोकेशन रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।